27 APRSATURDAY2024 8:00:09 AM
Nari

कॉकटेल पार्टी में Ambani Ladies का जलवा, फैशन में नीता अंबानी की लुक ने बटोरी लाइमलाइट

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 02 Mar, 2024 08:53 PM
कॉकटेल पार्टी में Ambani Ladies का जलवा, फैशन में नीता अंबानी की लुक ने बटोरी लाइमलाइट

अंबानी परिवार इस समय खूब लाइमलाइट में है। कल की शाम काफी चर्चा में बनी हुई हैं, वहीं इसी के साथ अंबानीज लेडीज का लुक भी खूब सुर्खियों में है। नीता अंबानी और उनकी बेटी ईशा व दोनों बहुएं, श्लोका और राधिका जो भी पहनती हैं वह एलीगेंट व रॉयल झलक ही देता हैं, हालांकि नीता अंबानी का फैशन तो सबसे हटके और सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहता है। इस बार भी नीता अंबानी अपने फैशन के लिए खूब पसंद की जा रही हैं।

कॉकटेल नाइट में नीता अंबानी ने वाइन कलर का खूबसूरत गाउन पहना था और साथ में डायमंड और एमराल्ड की खूबसूरत ज्वैलरी। खास बात यह थी कि नीता की ड्रेस के दोनों किनारों पर कई सोने और चांदी के बटन लगे हुए थे। इस ड्रेस को वन-शोल्डर और फ्री-फ्लोइंग ड्रेप के साथ डिजाइन किया गया था। अगर मुकेश अंबानी की बात करें तो वह भी क्लासिक भारतीय बंदगला सूट में काफी स्टाइलिश दिखें। उनके सूट पर भी सोने के बटन लगे थे।
PunjabKesari
वहीं दूसरी लुक में नीता और मुकेश आइवरी क्रीमी ट्रडीशनल आउटफिट में ट्विनिंग किए दिखे। नीता ने अबू जानी संदीप खोसला का चिकनकारी वर्क वाला घाघरा पहना था।  जिसका ब्लाउज मोतियों से सजा था।  घाघरे में एक चौड़ा चिकनकारी बॉर्डर और उसके चारों ओर एक जालीदार पैटर्न था। इसके साथ उन्होंने एलीगेंट और क्लासी लुक देने वाली पर्ल ज्वैलरी कैरी की थी। वहीं मुकेश अंबानी ने मैचिंग ट्रडीशनल चुड़ीदार कुर्ता और साथ में हाफ स्लीव बंदगला स्टाइल जैकेट की की थी। मुकेश अंबानी ने साथ में सिंपल कोल्हापूरे चप्पल पहनी थी लोगों को उनकी ये सादगी भरा पहरावा बहुत पसंद आया था।
PunjabKesari
दूसरे नंबर पर रहा ईशा अंबानी का लुक। वह अपने बच्चों के साथ खूब पोज देती दिखी। ईशा अंबानी ने लेबल मिस सोही का  3डी फ्लावर कस्टमाइज्ड गाउन पहना था। इसके साथ स्टेटमेंट ईयररिंग्स के साथ स्टेटमेंट डायमंड- पर्ल नेकपीस से उन्होंने अपनी लुक कंप्लीट की। ईशा की ये लुक रॉयल प्रिंसेस वाइब्स दे रही थी। वहीं दूसरी लुक में ईशा ने हाल्टर नेक गाउन पहना था जो शैनेल ब्रांड का था। ईशा की ये लुक भी बहुत पसंद की गई थी। इसके साथ उन्होंने डिसेंट सी ज्वैलरी कैरी की थी।
PunjabKesari
उनकी होने वाली छोटी बहू राधिका मर्चेंट ने अपनी प्री वेडिंग सेलिब्रेशन में एक लेबल वसार्चे की ड्रेस चुनी। झिलमिलाती ट्यूल कॉलम ड्रेस में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनकी डस्की पिंक ड्रेस पर गोल्डन और मैहर्न शेट का वर्क था। वेस्ट पर डस्की पिंक कलर के क्रिस क्रॉस प्रैटर्न की लंबी सी ट्रेल जोड़ी गई है। उनकी ये ड्रेस ऑफ शोल्डर थी इसके साथ मैचिंग डायमंड नेकलेस और लाइट इयरिंग राधिका की लुक को क्यूट दिखा रहे थे। वहीं, अनंत अंबानी ने काले और सफेद रंग का टक्सीडो पहना था और उनके सूट पर एक डायमंड ब्रॉच भी लगा था। अनंत इस लुक में डैपर लग रहे थे।
PunjabKesari
वहीं अपनी दूसरी लुक में राधिका ने मशहूर डिजाइनर अबू जानी संदीप खौसला का पेस्टल कलर्स वाला चिकनकारी घाघरा पहना। राधिका ने इसके साथ मॉर्डन वेस्टर्न टच देने वाला ब्लाउज कैरी किया जिस पर स्टोन पर्ल वर्क था। राधिका ने अपने लुक को डायमंड नेकलेस और मैचिंग इयररिंग्स, ब्रेसलेट और कंगन के साथ कंप्लीट किया।।
PunjabKesari
कॉकटेल नाइट के लिए अंबानी खानदान की बड़ी बहू श्लोका मेहता ने इटैलियन लग्जरी ब्रांड 'वैलेंटिनो' का कस्टमाइज्ड रेड गाउन पहना था। ड्रेस में फ्लोरल क्रॉप ऑफ-शोल्डर टॉप के साथ नीचे सीक्विन वर्क वाली एक लॉन्ग-स्लिट स्कर्ट थी। श्लोका ने भी डायमंड ज्वैलरी कैरी की थी।

PunjabKesari

मल्टी-लेयर नेकलेस के साथ डायमंड स्टड इयररिंग्स, एक लेयर्ड ब्रेसलेट, एक डायमंड रिंग और डायमंड वॉच के साथ उन्होंने अपनी लुक कंप्लीट की। कॉकटेल के बाद श्लोका ने एक लिलैक कलर की ड्रेस पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने स्नीकर्स पहने। श्लोका की ये कूल लुक भी लोगों को पसंद आई। वहीं आकाश अंबानी भी पैंटसूट में क्लासी लग रहे थे।

तो देखा आपने अंबानियों का रॉयल अंदाज। आपको किसका ड्रेसअप सबसे ज्यादा पसंद आया हमें कमेंट बॉक्स में बताना ना भूलें। 

 

Related News