18 OCTFRIDAY2024 2:06:40 PM
Nari

अंबानी परिवार ने अपनी लाडली बहू का शानदार अंदाज में मनाया बर्थडे, Radhika के हॉट लुक के दीवाने हुए लोग

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 18 Oct, 2024 10:34 AM
अंबानी परिवार ने अपनी लाडली बहू का शानदार अंदाज में मनाया बर्थडे, Radhika के हॉट लुक के दीवाने हुए लोग

नारी डेस्क: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की छोटी बहू  राधिका मर्चेंट ने हाल ही में अपना जन्मदिन बहुत ही शानदार अंदाज में मनाया। शादी के बाद उनका ससुराल में पहला बर्थडे था, ऐसे में सेलिब्रेशन बेहद ही खास था। इस दौरान राधिका के  बोल्ड और अंदाज ने सभी का दिल जीत लिया, लोग अनंत अंबानी की पत्नी की खूब तारीफ कर रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


जन्मदिन की पार्टी में क्रिकेट के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी के साथ-साथ बॉलीवुड स्टार अनन्या पांडे, जान्हवी कपूर, सुहाना खान और ख़ुशी कपूर सहित कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। हालांकि, राधिका ने अपने शानदार फैशन विकल्पों से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी ने अपने इंस्टाग्राम पर जन्मदिन की पार्टी की झलकियां साझा कीं  हैं। एक वीडियो में राधिका अपने पति अनंत अंबानी के साथ अपना जन्मदिन का केक काटती नजर आ रही हैं।

PunjabKesari
इस खास मौके पर राधिका  ने बैकलेस डिटेलिंग के साथ सफेद रंग का सिल्क हॉल्टर-नेक टॉप पहना था, जिसे आकर्षक लाल रंग की स्कर्ट के साथ पेयर किया गया था। अपने इस रेड एंड वाइट लुक को राधिका ने डायमंड और रूबी की जूलरी के साथ क्लासी टच दिया। इसके अलावा उन्होंने रेड वॉच भी पहनी है।

PunjabKesari
राधिका जहां स्कर्ट-टॉप में काफी प्यारी लगी तो वहीं उनकी सास नीता अंबानी भी पिंक कलर की ड्रेस में काफी कमाल की लग रही थी।  उनके साथ ही राधिका की दादी सास कोकिलाबेन अंबानी भी बेज कलर के कुर्ता और पैंट सेट में नजर आईं। ओरी ने ईशा और श्लोका मेहता के साथ भी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं , जिसमें ईशा स्ट्रैपलेस डेनिम टॉप और हाई वेस्ट वाइट लेग्स जींस में नजर आई तो वहीं उनकी बड़ी भाभी श्लोका ग्रीन कलर के को-ऑर्ड सेट में काफी जच रही थी। 

PunjabKesari

अनंत ने काले और भूरे रंग की धारीदार स्वेटशर्ट और काली पैंट पहनी थी। राधिका मर्चेंट एनकोर हेल्थकेयर के सीईओ वीरेन मर्चेंट और शैला मर्चेंट की सबसे छोटी बेटी हैं। वह 12 जुलाई को अनंत के साथ शादी के बंधन में बधी थी। 
 

Related News