02 APRTHURSDAY2026 12:08:25 PM
Nari

अजित पवार के निधन से शोक में डूबी फिल्म इंडस्ट्री, बॉलीवुड-साउथ सेलेब्स  गहरे दुख में

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 28 Jan, 2026 03:06 PM
अजित पवार के निधन से शोक में डूबी फिल्म इंडस्ट्री, बॉलीवुड-साउथ सेलेब्स  गहरे दुख में

नारी डेस्क:  महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजित पवार 28 जनवरी 2026 को विमान दुर्घटना में निधन हो गए। उन्हें स्थानीय निकाय चुनावों से पहले बारामती रैली में शामिल होने के लिए जाना था। मगर विमान लैंडिंग से पहले नियंत्रण खो बैठा और क्रैश हो गया। इस हादसे में उनके साथ अन्य लोग भी हताहत हुए। अजित पवार की मौत से हिंदी और साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

बॉलीवुड और साउथ सेलेब्स का शोक

पवन कल्याण ने X (पहले ट्विटर) पर लिखा कि अजित पवार के निधन से उन्हें गहरा सदमा लगा है। उन्होंने उनके जनसेवा और महाराष्ट्र के विकास में योगदान की सराहना की और परिवार, प्रशंसकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। संजय दत्त ने कहा कि इस दुखद घटना से वह हैरान और दुखी हैं। उन्होंने अजित पवार को सबसे डायनामिक नेताओं में से एक बताया और परिवार एवं प्रभावित सभी लोगों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।

उर्मिला मातोंडकर ने लिखा

“अत्यंत दुख। भावपूर्ण श्रद्धांजलि। ओम शांति।” विवेक ओबेरॉय ने कहा कि अजित पवार के योगदान को आने वाले सालों तक याद रखा जाएगा। उन्होंने परिवार और महाराष्ट्र के लोगों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। शिल्पा शेट्टी और रकुल प्रीत सिंह सहित अन्य सेलेब्स ने भी सोशल मीडिया पर दुख व्यक्त किया। 

ये भी पढ़ें: "पापा...अजित पवार से बात कराऊंगी,प्लेन क्रैश में पायलट पिंकी माली ने पिता से किया था वादा

अजित पवार का प्लेन कैसे क्रैश हुआ?

बताया जा रहा है कि अजित पवार चार्टर्ड प्लेन में थे। पायलट ने संकरे रनवे पर इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी थी, लेकिन विमान का नोज रनवे से टकरा गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे के पीछे तकनीकी खराबी या मौसम की समस्या हो सकती है।

28 जनवरी को हुए इस विमान हादसे ने महाराष्ट्र और पूरे देश में गहरा दुख फैलाया। उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मौत से फिल्म इंडस्ट्री और जनता दोनों स्तब्ध हैं। कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कर उन्हें याद किया।  

Related News