19 APRFRIDAY2024 6:28:27 PM
Nari

18 साल की हुई अजय की लाडली न्यासा, एक्टर ने तस्वीर शेयर कर यूं किया Wish

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 20 Apr, 2021 12:53 PM
18 साल की हुई अजय की लाडली न्यासा, एक्टर ने तस्वीर शेयर कर यूं किया Wish

बाॅलीवुड कपल अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन आज 18 साल की हो गई है। इस खास मौके पर फैंस और बी-टाउन इंडस्ट्री के सेलेब्स उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। वहीं इस दिन पर पापा अजय देवगन ने अपनी लाडली को खास अंदाज में विश किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर न्यासा संग एक तस्वीर शेयर की है। जिसके साथ कैप्शन में उन्होंने अपना प्यार जताया है। 

PunjabKesari

अजय देवगन ने अपनी और न्यासा की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे, सबसे प्यारे न्यासा। इस तरह के तनावपूर्ण समय में इस तरह की छोटी खुशियां ही एकमात्र ब्रेक है। इसके अलावा, उन सभी के लिए प्रार्थना, जिन्हें इस समय इसकी जरूरत है।'

देखें अजय की पोस्ट

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

 

न्यासा अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी ट्रोलिंग के चलते तो कभी अपने फैशन सेंस को लेकर। हमेशा ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं लेकिन वह अपनी मां काजोल से स्टाइल में कम नहीं है। उनका ट्रेडिशनल अवतार हर किसी को पसंद आता है। भई, कभी-कभी तो काजोल भी उनके स्टाइल के आगे फिकी पड़ जाती हैं। 

Related News