08 SEPSUNDAY2024 5:11:30 AM
Nari

बच्चन परिवार नहीं रेखा के साथ दिखीं ऐश्वर्या, ब्यूटी क्वीन ने बिग Big B की पोती को खूब किया प्यार

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 13 Jul, 2024 02:12 PM
बच्चन परिवार नहीं रेखा के साथ दिखीं ऐश्वर्या, ब्यूटी क्वीन ने बिग Big B की पोती को खूब किया प्यार

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की ग्रैंड वेडिंग में लगभग पूरा बॉलीवुड ही शामिल हुआ था । लेकिन इस समय चर्चे चल रहे हैं  ऐश्वर्या राय और रेखा के जिन्हें एक साथ देख सभी कैमरे वहीं ठहर गए। दो खूबसूरत हसीनाओं को एक साथ देखने को मौका बहुत कम मिलता है, ऐसे में पैपराजी इस यादगार मूमेंट को कैमरे में कैद करने में जुट गए। हालांकि इस मुलाकत को लेकर चर्चाएं भी शुरु हो गई है।

PunjabKesari

दरसअल इस शादी में ऐश्वर्या राय अपने पति अभिषेक और ससुराल वालों के साथ नहीं बल्कि अपनी बेटी आराध्या के साथ शामिल हुईं। वह जैसे ही इवेंट में दाखिल हुईं उनकी मुलाकात रेखा से हुई। दोनों अभिनेत्रियों ने एक-दूसरे को गले लगाया और गर्मजोशी से अभिवादन किया। दोनों ने ही लाल रंग के शेड्स पहने और एक दूसरे से बेस्ट फ्रेंड की तरह गले मिली।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

रेखा ने सिर्फ ऐश्वर्या राय पर ही नहीं बल्किअमिताभ बच्चन की पोती आराध्या पर भी जमकर प्यार बरसाया। एक तरफ ऐश्वर्या का अपने ससुराल वालों से अलग शादी में आना और दूसरी तरफ अपने ससुर की एक्स से इस तरह मुलाकात करना लोगों को कई तरह की बातें करने के लिए मजबूर कर रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

वहीं ऐश्वर्या के लुक की बात करें तो सुर्ख लाल रंग के अनारकली सूट में वह एकदम अप्सरा लग रही थी। मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से लिया गया कस्टम रेडी अनारकली के साथ उन्होंने  एम्रल्ड और पोल्की से बना हेवी चोकर नेकलेस कैरी किया।  मांगटीका और रिंग्स में नई नवेली दुल्हन से कम नहीं लग रही थी।

PunjabKesari
ऐश्वर्या की बेअी अराध्या भी इंडियन लुक में बेहद प्यारी लग रही थी। वहीं रेखा की बात करें तो सजने-संवरने का वह कभी मौका नहीं छोड़ती हैं। अंबानी के इस खास दिन पर उन्होंने मैरून कलर के वेलवेट ब्लाउज के साथ गोल्डन कलर की साड़ी कैरी की थी। साथ में हैवी गहने उनकी खूबसूरती पर चार चांद लगा रहे थे।

Related News