03 MAYFRIDAY2024 6:06:24 PM
Nari

मांग में टीका चेहरे पर हल्की सी स्माइल लेकर रैंप पर उतरी अदिति राव, लुक पर फिदा हुए फैंस

  • Edited By palak,
  • Updated: 27 Jul, 2023 01:21 PM
मांग में टीका चेहरे पर हल्की सी स्माइल लेकर रैंप पर उतरी अदिति राव, लुक पर फिदा हुए फैंस

 इंडियन काउचर वीक के शानदार आगाज में यहां कियारा ने अपने रैंप लुक के साथ फैंस को इंप्रेस किया। अब वहीं इंडियन काउचर वीक के दूसरे दिन सभी अदिति राव हैदरी के शाही लुक पर फिदा हो गए हैं। अदिति राव हैदरी ने रैंप पर फेमस डिजाइनर रितु कुमार के लिए रैंप पर वॉक किया है।

आइवरी ड्रेस में दिखी अप्सरा

अदिति ने रैंप पर आइवरी कलर की लहंगा चौली पहनी थी। वहीं चौली बंदगला और आगे से वी शेप में थी। साथ में कढ़ाई वाला लहंगा एक्ट्रेस की शाही लुक को चार-चांद लगा रहा था। एक्ट्रेस के चौली और लहंगे पर की गई कढ़ाई और मिरर वर्क काफी सुंदर था। कढ़ाई का ऑवरऑल लुक एक्ट्रेस के लुक को और भी फ्लॉरिश कर रहा था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

रितु कुमार के लिए रैंप पर उतरी अदिति 

एक्ट्रेस ने रितु कुमार के लिए रैंप पर वॉक किया। वहीं अगर बात अदिति के ऑवरऑल लुक की करें तो उन्होंने बालों को खुला छोड़ सेंटर में मांगटीका लगाया था। डॉर्क मेकअप के साथ एक्ट्रेस ने अपना ऑवरऑल लुक कंप्लीट किया था।

PunjabKesari

अदिति के लिए क्या मायने रखता है फैशन 

वहीं मीडिया के साथ बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि फैशन उनके लिए क्या है। उन्होंने कहा कि - 'मेरे पास कोई फैशन मंत्र नहीं है। मेरा मानना है कि हमें कपड़े पहनने चाहिए तो उन्हें हमें पहनना चाहिए। यह कोई किसी के दबाव या बोझ से नहीं होना चाहिए। हमें अपने कपड़ों के साथ एंजॉय करना चाहिए। मुझे लगता है कि सबसे ज्यादा जरुरी है खुद से प्यार करना और आप जो पहनते हैं उससे प्यार करना और यही वास्तव में मेरा फैशन मंत्र है।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ritu Kumar (@ritukumarhq)

 

Related News