19 APRFRIDAY2024 11:56:07 PM
Nari

Vastu Tips: घर के मंदिर में रखें ये चीजें, नहीं होगी समृद्धि और पैसों की कमी!

  • Edited By neetu,
  • Updated: 17 Jan, 2022 04:11 PM
Vastu Tips: घर के मंदिर में रखें ये चीजें, नहीं होगी समृद्धि और पैसों की कमी!

हर घर में भगवान जी की पूजा करने के लिए एक मंदिर जरूर बना होता है। ज्योतिष व वास्तुशास्त्र में भी पूजा स्थल का विशेष महत्व है। वास्तु अनुसार, सही दिशा में पूजाघर होने से परिवार के सदस्यों को हर क्षेत्र में तरक्की, सफलता मिलती है। इसके साथ ही पूजा स्थल में कुछ शुभ चीजें रखने के देवी-देवताओं की कृपा मिलने के साथ घर में सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली का आगमन होता है। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

सबसे पहले जानें पूजा घर की सही दिशा

वास्तु अनुसार, घर पर पूजा स्थल हमेशा ईशान कोण यानि पूरब और उत्तर दिशा पर ही होना चाहिए। वास्तु में पूजा के लिए इस दिशा को सबसे उत्तम माना जाता है। मान्यता है कि इस दिशा में बने पूजा स्थल से घर में सुख-समृद्धि, शांति व खुशहाली का आगमन व वास होता है।

PunjabKesari

चलिए अब हम आपको बताते हैं कि घर के मंदिर में किन चीजों को जरूर रखना चाहिए...

 

गंगाजल

हिंदू धर्म में गंगाजल को बेहद पवित्र व शुभ माना जाता है। इसलिए हर धार्मिक कार्य में गंगाजल का इस्तेमाल होता है। कहा जाता है कि गंगाजल को घर के मंदिर में जरूर रखना चाहिए। इसके साथ ही पूजा के बाद इसके छींटे पूरे घर में करने चाहिए। मान्यता है कि इससे धन की देवी लक्ष्मी की अपार कृपा होती है। घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही घर में अन्न व धन संबंधी बरकत बनी रहती है।

मोर पंख

श्रीकृष्ण का अतिप्रिय मोर पंख भी घर के मंदिर में रखना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा सकारात्मक में बदल जाती है। इसके साथ ही भगवान श्रीकृष्ण की असीम कृपा बरसती है।

गाय का घी

पूजा के दौरान गाय के घी का इस्तेमाल करना शुभ माना जाता है। गाय में समस्त देवी-देवताओं का वास होने से इसे बेहद पूजनीय माना गया है। मान्यता है कि घर के मंदिर में गाय का देसी घी रखने से भगवान जी की कृपा मिलने के साथ पैसों की किल्लत दूर रहती है।

PunjabKesari

शालिग्राम

घर के मंदिर में भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का प्रतीक शालिग्राम रखना भी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे घर में अन्न व धन संबंधी कोई समस्या नहीं होती है।

शंख

शालिग्राम की तरह शंख भी भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की प्रिय चीजों में से एक माना जाता है। इसे पूजा स्थल में रखने व बजाने से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसे बजाने से सांस संबंधी व अन्य कई रोगों से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही घर पर मां लक्ष्मी और श्रीहरि की कृपा बनी रहती है।


pc: beautiful homes, freepik

Related News