26 APRFRIDAY2024 7:55:40 AM
Nari

Shocking! इस देश में लड़की को उठाकर ले जाते हैं लड़के, जबरदस्ती की जाती है शादी

  • Edited By Janvi Bithal,
  • Updated: 07 Dec, 2020 05:54 PM
Shocking! इस देश में लड़की को उठाकर ले जाते हैं लड़के, जबरदस्ती की जाती है शादी

आज का जमाना काफी बदल गया है। बहुत सी लड़कियां और लड़के ऐसे हैं जो अपनी मर्जी से अपना हमसफर खुद चुनते हैं। हालांकि एक समय ऐसा भी था कि लड़कियों को उनके होने वाले पति की तस्वीर भी नहीं दिखाई जाती थी। लेकिन अब समय बदल गया है। हालांकि इस दुनिया में आज भी कुछ ऐसे स्थान हैं जहां महिलाओं और लड़कियों का मत न के बराबर माना जाता है। दरअसल आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताते हैं जहां अगर किसी शख्स को कोई लड़की पसंद आ जाए तो वह उसका अपहरण कर या उसे जबरदस्ती उठाकर उससे शादी कर लेता है और महिला को भी उस शख्स से शादी करनी पड़ती है। 

PunjabKesari

सुंबा नाम के टापू पर किया जाता है ऐसा 

दरअसल इंडोनेशिया के बाली के पूर्वी हिस्से में सुंबा नाम के एक टापू पर कई तरह की प्राचीन सांस्कृतिक परंपराओं का पालन किया जाता है। आपको भी यह सुनने में अजीब लग रहा होगा क्योंकि अपहरण को एक अपराध माना जाता है लेकिन यहां अपहरण को अपराध की नजर से नहीं देखा जाता है। 

लड़के के रिश्तेदार मिलकर करते हैं लड़की का अपहरण 

अगर किसी लड़के को कोई महिला या लड़की पसंद आ जाती है तो वो लड़का उसका अपहरण कर उससे शादी कर लेता है। इतना ही नहीं अपहरण करने के लिए कईं कईं बार तो लड़के के रिश्तेदार भी साथ में जाते हैं। चाहे लड़की उस शख्स से शादी करना चाहती हो या नहीं लेकिन उसे उसकी मर्जी नहीं पूछी जाती है। 

रोक लगाने की उठ चुकी है मांग 

PunjabKesari

यहां रह रही लड़कियों को यह सब बिन चाहे सहना पड़ता है लेकिन वह आगे आवाज नहीं उठा पाती है। मीडिया रिपोर्टस की मानें तो वीमेन राइट्स समूहों के द्वारा इस पर रोक लगाने की मांग की जा चुकी है लेकिन आज भी लोग इस परंपरा को मानते हैं। 

शादीशुदा महिलाओं को भी उठा लेते हैं 

जरूरी नहीं शख्स कुवारी लड़कियों को ही पसंद करें हालांकि कईं बार तो उन्हें शादीशुदा औरतें भी पसंद आ जाती हैं और वह उन्हें भी गिडनैप कर ले जाते हैं। आस-पास के लोगों की हिम्मत नहीं होती है कि वह इन सब को रोक पाएं। 

बाल विवाह की घटनाएं भी बढ़ रही हैं 

PunjabKesari

लड़कियों की मर्जी के खिलाफ जाकर उनसे शादी करने के कारण लड़कियों की मानसिकता पर तो असर पड़ता ही है वहीं खबरों की मानें तो इसी परंपरा के कारण यहां बाल विवाह की घटनाएं काफी तेजी से बढ़ रही हैं। 

ऐसी ही अजब-गजब खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहिए नारी के साथ। 

Related News