05 MAYSUNDAY2024 9:45:22 AM
Nari

इश्क की खूनी दास्तां! लिव इन पार्टनर ने बनाया शादी का दबाव तो धोना पड़ा जान से हाथ

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 14 Nov, 2022 06:40 PM
इश्क की खूनी दास्तां! लिव इन पार्टनर ने बनाया शादी का दबाव तो धोना पड़ा जान से हाथ

दिल्ली में एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। आफताब नामक एक व्यक्ति ने मुंबई से 1500 किलोमीटर दूर दिल्ली के मेहरौली इलाके में आकर अपनी लिव इन पार्टनर श्रद्धा की बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी। इतना ही नहीं आरोपी ने शव के कई टुकड़े किए और दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में फेंककर शव को ठिकाने लगा दिया। दिल्ली पुलिस ने इस कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए पांच महीने बाद आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को गिरफ्तार कर लिया है।

PunjabKesari

शादी का दवाब के बाद उठाया यह कदम

कहा जा रहा है कि श्रद्धा आफताब पर शादी करने का दवाब बना रही थी, जिससे तंग आकर आफताब  ने गला दवाकर पहले श्रद्धा की हत्या कर दी। इसके बाद शव को आरी से काटा और शव के 35 टुकड़े किये। शव को ठिकाने लगाने के लिए नया फ्रिज खरीदा और प्रेमिका के शव के टुकड़े उस फ्रीज में रखा। इस दौरान बदबू दबाने के लिए आरोपी अगरबत्ती भी सुलगाता रहता था। इस शव के टुकड़े को 18 दिन तक रोज रात 2 बजे उठकर जंगल में फेंकने जाता था।

PunjabKesari

स्वाति मालीवाल ने की घटना की निंदा

मामले को लेकर दिल्ली महिला आयोग के अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट किया, 'एक रूह कँपाने वाले मामले में दिल्ली में एक लड़की को उसके बॉयफ्रेंड ने जान से मार दिया और उसके 35 टुकड़े कर फ्रिज में रखे! उसके शव के टुकड़ों को शहर के अलग अलग इलाक़ों में फेंका। समाज में कैसे कैसे दरिंदे पल रहे हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार किया है, दरिंदे को कड़ी सजा हो।'

हत्या के मामले में लड़की के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी प्रेमी आफताब को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। वह शादी के दबाव बना रही थी। आफताब के कई दूसरी लड़कियों से भी रिश्ते थे और श्रद्धा को उस पर शक हो रहा था। इस बात पर भी दोनों के बीच विवाद होता था। आफताब ने तंग आकर हत्या कर दी।

Related News