16 APRTUESDAY2024 5:39:27 PM
health

8 तरह की मछली लेकिन किस हैल्थ प्रॉब्लम के लिए कौन-सी Fish बेस्ट

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 20 Nov, 2023 07:15 PM
8 तरह की मछली लेकिन किस हैल्थ प्रॉब्लम के लिए कौन-सी Fish बेस्ट

बहुत से लोग मछली का सेवन इसलिए करते हैं क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, विटामिन डी और ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। मछली आपकी सेहत, आंखों और बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद मानी जाती है। ठंड के मौसम में मछली खाने की सलाह दी जाती हैं क्योंकि यह तासीर में गर्म होती हैं, लेकिन कुछ मछलियों का सेवन शरीर को फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकती हैं और वहीं मछली की कुछ प्रजातियां, खास तरह की बीमारियों को दूर करने के लिए भी खाई जाती है। अक्सर लोगों को समझ नहीं आता है कि कौन-सी मछली खाएं और कौन सी ना खाएं? चलिए आज हम इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि सेहत के लिए कौन-सी मछली खाना फायदेमंद है?

सर्दियों में क्यों खानी चाहिए मछली?

दरअसल, इसकी तासीर गर्म होती है, जिससे सर्दियों में शरीर गर्म रहता है। वैसे आप मछली किसी भी समय खा सकते हैं लेकिन मछली का सेवन नाश्ते और दोपहर के खाने में किया जाए तो बेहतर रहता है क्योंकि रात को खाने से डाइजेशन से जुड़ी समस्या हो सकती है। 

PunjabKesari

मछली खाने का तरीका

 कच्चा मच्छी खाने से शरीर में बैक्टीरिया फैलने का डर रहता है। इसलिए इसे अच्छे से पक्का कर खाना ही बेहतर रहता है। बता दें कि दुनिया की सबसे खतरनाक मछली पफर फिश है, जिससे फुगु डिश तैयार की जाती है। अगर यह गलत तरीके से बनाई गई हो तो खाने वाले की जान भी खतरे में जा सकती है। इसके अलावा ऐसी और भी बहुत सारी मछलियां हैं जो अगर ठीक से पकाई ना जाए तो इंफेक्शन का खतरा पैदा कर देती हैं। 

चलिए अब आपको बताते हैं कि सेहत के लिए कौन-सी मछली खाना फायदेमंद है...

1. सालमन मछली

सालमन मछली बहुत से लोगों की फेवरेट होती है। समुद्र और ताजे पानी में पाई में मिलने वाली सालमन या साल्‍मोनिडे फिश हाई प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी, विटामिन ए, बी, डी, फॉस्फोरस, आयरन, कैल्शियम से भरपूर होती है। यह मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के साथ दिल, हड्डियों और स्किन को स्वस्थ रखने में मदद करती है।

PunjabKesari

2. रोहू मछली

मछली की प्रजाति में एक मछली रोहू भी होती है जो मीठे पानी में मिलती है, जिसमें भरपूर ओमेगा 3 फैटी एसिड, विटामिन ए, बी, सी, प्रोटीन होता है। इसमें पारा (Mercury) का स्तर कम होने के कारण यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद है।

3. टूना मछली

नमकीन पानी में पाई जाने वाली टूना फिश में विटामिन्स ,सेलेनियम, फास्फोरस, प्रोटीन, मैग्नीशियम, आयोडीन, पोटेशियम जैसे कई तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें फैट काफी कम पाई जाती है, जिससे वजन कंट्रोल में रहता है। इसके अलावा यह दिल के मरीजों के लिए भी काफी फायदेमंद है।

4. कतला मछली

यह मछली भारत के अलावा नेपाल, बांग्लादेश, पाकिस्तान में ज्यादातर पाई जाती है। इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड के अलावा सल्फर, प्रोटीन और जिंक जैसे पौष्टिक तत्व होते हैं। लौ कैलोरी होने के कारण यह वेट लूज के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। साथ ही यह इम्यूनिटी बढ़ाने में भी काफी मददगार है।

5. सिंघाड़ा मछली

कम कैलोरी और प्रोटीन से भरपूर यह मछली वेट लूज डाइट फॉलो कर रहे लोगों के लिए बेस्ट है। इसमें विटामिन बी12, , सेलेनियम, ओमेगा फैटी एसिड 3- 6 होता है जो दिमाग के लिए भी अच्छा है। इससे खून के थक्के बनना, दिल के रोग भी दूर रहते हैं लेकिन गर्भवती महिलाओं को इसका सेवन नहीं करना चाहिए। इससे शिशु को नुकसान हो सकता है।

PunjabKesari

6. पिंक पर्च

गुलाबी रंग की यह मछली लौ फैट होती है, जिससे वजन कंट्रोल में रहता है। प्रोटीन से भरपूर होने के कारण यह गर्भवती महिलाओं के लिए भी फायदेमंद है।

7. बांगड़ा मछली

ओमेगा-3, सेलेनियम, विटामिन डी से भरपूर यह मछली दक्षिण और मध्य भारत में अधिक मिलती है। यह हाई ब्लड प्रशर, मानसिक रोगी, गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद है। साथ ही इससे हार्मोन्स भी संतुलित रहते हैं।

8. सुरमई मछली

जिन लोगों के शरीर में खून की कमी होती है , उन्हें सुरमई मछली खानी चाहिए। ओमेगा 3 फैटी एसिड, विटामिन्स के अलावा आयरन भी भरपूर होता है जो खून की कमी नहीं होने देती। इसके अलावा यह शुगर कंट्रोल, मजबूत हड्डियां, आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी काफी फायदेमंद है लेकिन प्रेगनेंसी में इस मछली का सेवन नहीं करना चाहिए।

PunjabKesari

मछली खाना सेहत के लिए फायदेमंद है लेकिन बीमार व गर्भवती महिलाएं, इसे खाने से पहले एक्सपर्ट से सलाह लें।

Related News