01 OCTTUESDAY2024 12:59:27 PM
Nari

देर रात 73 साल के रजनीकांत की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती एक्टर के लिए फैंस मांग रहे दुआ

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 01 Oct, 2024 09:36 AM
देर रात 73 साल के रजनीकांत की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती एक्टर के लिए फैंस मांग रहे दुआ

नारी डेस्क: रजनीकांत के फैन की चिंता उस समय बढ़ गई जब उन्हें पता चला कि उनके हीरो की तबीयत बिगड़ गई है।  रजनीकांत को सोमवार देर रात चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनकी हालत ठीक है, फैंस उनके लिए लगातार दुआएं कर रहे हैं। 


बताया जा रहा है कि 73 साल के रजनीकांत को अचानक तेज पेट में दर्द हुआ, जिसके बाद उनके परिवार ने डनहें  अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने जानकारी दी कि एक्टर की हालत स्थिर है। उन्होंने बताया कि एक्टर का मंगलवार को संभवत: कोई पूर्व निर्धारित उपचार (‘इलेक्टिव प्रोसीजर') होना है। उनकी जांच इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. साई सतीश की टीम कर रहे हैं.

PunjabKesari
रजनीकांत के परिवार या अस्पताल की ओर से इस बारे में अब तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। बता दें कि कुछ सालों पहले  सुपरस्टार ने सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट करवाया था और हाल ही में उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए राजनीति से संन्यास ले लिया था। अब फैंस उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

PunjabKesari
थलाइवा के नाम से मशहूर रजनीकांत ने अपने करियर में कई यादगार फिल्में दी हैं और लाखों दिलों पर राज किया है। फैन उन्हें भगवान की तरह पूजते हैं। रजनीकांत और अमिताभ बच्चन स्टारर 'वेट्टैयान' 10 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 'वेट्टैयान' रजनीकांत की 170वीं फिल्म है। इससे पहले, प्रोडक्शन कंपनी ने रजनीकांत के 73वें जन्मदिन पर फिल्म का टाइटल टीजर जारी किया था।

Related News