20 APRSATURDAY2024 6:41:36 AM
Nari

70 साल की दादी का जोश हाई, Adventure के लिए गंगा नदी में लगा दी छलांग

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 29 Jun, 2022 12:30 PM
70 साल की दादी का जोश हाई, Adventure के लिए गंगा नदी में लगा दी छलांग

70 साल की एक दादी इन दिनों खूब चर्चा में छाई हुई है। चर्चा में चल रही इस दादी ने कारनामा कर दिखाया, जिसे देख आप भी दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर हो जाएंगे। 70 साल से अधिक उम्र की इस महिला का  स्टंट सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ है। लोग सवाल कर रहे हैं इस उम्र में वह ये सब कैसे कर सकती है। 


जिस वीडियो की हम बात कर रहे हैं वह हरियाणा की है, जहां हरकी पैड़ी स्थित पुल से 70 साल की महिला ने छलांग लगा दी। इतना ही नहीं वह आराम से तैरते हुए दूसरे किनारे भी पहुंच गई। वहां मौजूद लोगों को तो अपनी आंखों पर विश्वाश ही नहीं हुआ कि इस उम्र में दादी ने कारनामा कैसे कर दिखाया।

PunjabKesari

खबरों की मानें तो यह   बुजुर्ग महिला हरियाणा के जींद की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि वह हर की पौड़ी पर स्नान कर रही थी, इस दौरान कुछ युवा ऊंचे पुल से गंगा में छलांग लगा रहे थे। उनको देख दादी को भी अपना पुराना टाईम याद आ गया और उन्होंने देर नो करते हुए पुल से छलांग लगा ली। 

PunjabKesari
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में देख सकते हैं कि युवक से बात करते- करते दादी पुल की रेलिंग को लांघकर सीधे गंगा में कूद जाती हैं। लोगों को देखकर लगता है कि शायद वह नहीं बचेगी, लेकिन दादी तो मजे- मजे में किनारे पहुंच जाती है। इस उम्र में इस तरह को जोश काबीले तारीफ है। 

Related News