28 APRSUNDAY2024 2:47:19 PM
Nari

Year Ender 2021: ऐसे 5 मेकअप ट्रेंड्स, जिन्हें लड़कियों ने किया सबसे ज्यादा सर्च

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 31 Dec, 2021 04:35 PM
Year Ender 2021: ऐसे 5 मेकअप ट्रेंड्स, जिन्हें लड़कियों ने किया सबसे ज्यादा सर्च

आज साल 2021 का आखिरी दिन है। कल से नए साल 2022 की शुरूआत हो जाएगी। जहां इस साल कुछ चीजें हिट रही तो कुछ फ्लॉप भी हुई। बात अगर मेकअप और फैशन ट्रेंड की करें तो इस साल लड़कियों ने नए-नए एक्सपेरिमेंट किए। साथ ही नए प्रोडक्ट्स को भी जगह दी। लड़कियों ने ट्रैंड के लिए गूगल का सहारा भी लिया। आज हम आपको मेकअप से जुड़े कुछ ऐसे सवालों के बारे में बताएंगे, जो इस साल सबसे ज्यादा सर्च किए गए।

विंग्ड आइलाइनर कैसे लगाएं?

विंग्ड आइलाइनर आंखों को जितना अट्रैक्टिव दिखाता है उसे लगाना उतना ही मुश्किल है। यही वजह है कि महिलाओं ने इसे लगाने के तरीके को इंटरनेट पर खूब खोजा। हालांकि डक्ट टेस से विंग्ड लाइनर लगाने का तरीका इस साल सबसे फेमस रहा।

PunjabKesari

कॉर्नर आइलाइनर

कॉर्नर आइलाइनर साल 2021 का सबसे अच्छा ट्रेंड साबित हुआ। इसमें आंखें खुली और बड़ी दिखाई देती है। आंखों की बनावट चाहे कैसी भी हो, इनर कॉर्नर में पतला लाइनर ही लगाएं। इससे आपके परफेक्ट लुक मिलेगा।

ड्यूई स्किन कैसे पाएं?

बेदाग, चमकती और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए इस साल लोगों ने ड्यूई स्किन की भी खूब सर्च की। इसमें स्मूदनिंग प्राइमर और फाउंडेशन लगाया जाता है। यह जितना कम लगेगा स्किन उतनी ही अच्छी लगेगा और नो-मेकअप लुक मिलेगा।

PunjabKesari

स्मोकी आईज कैसे करें?

स्मोकी आईज का क्रेज 1920 से चला आ रहा है लेकिन कोरोना काल के चलते इस बार लड़कियों आईज मेकअप सबसे ज्यादा अहमियत दी। खास बात तो यह है कि स्मोकी आईज हर तरह के आउटफिट के साथ सही लगती है।

फॉल्स पलकें कैसे लगाएं?

इस साल लड़कियों ने इंटरनेट पर फॉल्स पलकें लगाने का तरीका भी खूब सर्च किया, खासकर जिनकी पलकें बहुत लाइट हैं। इसका सबसे बेहतरीन तरीका यह है कि ग्लू लगाएं उसे थोड़ा सूखने दें। जब यह चिपचिपा हो जाए तो पलकें लगा लें।

PunjabKesari

Related News