29 APRMONDAY2024 5:08:43 AM
Nari

Alia का Red Lehenge लाइमलाइट में , देखिए गंगुबाई के 5 Best Lehenge

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 16 Nov, 2023 12:34 PM
Alia का Red Lehenge लाइमलाइट में , देखिए गंगुबाई के 5 Best Lehenge

आलिया भट्ट अपनी एक्टिंग के साथ साथ फैशन के लिए भी पसंद की जाती हैं। क्यूट सी लुक देने वाली आलिया पर हर तरह की ड्रेसेज सुंदर लगती हैं लेकिन लहंगे और साड़ी में आलिया की गेटअप सबसे अलग लगती हैं। लड़कियां उनकी लहंगे और साड़ी लुक को बहुत पसंद करती हैं। उनके कुछ लहंगे डिजाइन्स को फैंस द्वारा खूब कॉपी भी किया जा चुका है। चलिए उनके 5 लहंगे दिखाते हैं जो काफी लाइमलाइट में रहे थे।

1. दीवाली बैश पर पहना रेड लहंगा

हाल ही में ननद करीना कपूर खान की दीवाली बैश पर आलिया रेड कलर का लहंगा पहनकर पहुंची थी। आलिया का लहंगा प्लेन था जिसकी किनारी पर गोल्डन बॉर्डर था। लहंगे का ब्लाउज डीप क्लीवेज था। लहंगा जितना सिंपल था दुपट्टा उतना ही हैवी वर्क। पूरे लहंगे पर हैवी गोल्डन वर्क था। इसके साथ आलिया ने लाइट मेकअप किया था और हैवी गोल्डन ईयररिंग्स पहने थे।

PunjabKesari

2. सब्यसाची का नियॉन ग्रीन लहंगा

सोनम कपूर की वैडिंग रिसेप्शन में आलिया रणबीर के साथ ही पार्टी अटैंड करने पहुंची थी। आलिया ने सब्यसाची का पेरेंट ग्रीन लहंगा पहना था। जिसका ब्लाउज डिसेंट और रॉयल था। इसके साथ आलिया ने मैचिंग दुपट्टा कैरी किया था। गले में चौकर सेट और मांग टीका लगाया। आलिया की ये लहंगा बहुत ज्यादा कॉपी किया गया था।

PunjabKesari

3. आलिया का पोल्का प्रिंट-पर्पल लहंगा

पिछले साल आलिया रणबीर सिंह के साथ दुर्गा पूजा में शामिल हुई थी। आलिया ने पोल्का प्रिंट में पर्पल लहंगा पहना था। जिसके बॉर्डर पर गोल्डन पट्टी थी। लहंगा का ब्लाउज काफी आई कैची थी। नेक का डिजाइन डीप वी नेक में था, जो काफी ट्रैंड में भी रहा था।

PunjabKesari

4.  मनीष मल्होत्रा का हैवी ब्राइडल लहंगा

मनीष मल्होत्रा की कलैक्शन के लिए आलिया भट्ट ने ग्रे सिल्वर हैवी ब्राइडल लहंगा कैरी किया था। लहंगा काफी हैवी था और इसका दुपट्टा भी। जो लोग ट्रेल में था। आलिया का ब्लाउज एकदम परफेक्ट फिटिंग में था। आलिया का ये लहंगा भी काफी पसंद किया गया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

5. आलिया भट्ट का यैलो लहंगा

आलिया भट्ट एक वेडिंग में यैलो लहंगा पहने नजर आई थी। इस लहंगे का ब्लाउज काफी यूनिक और बोल्ड था।

PunjabKesari


 

Related News