29 APRMONDAY2024 12:20:51 AM
Nari

Kusha Kapila की Balloon sleeves ड्रेस की दीवानी हुई लड़कियां, 5 Outfits पर आया दिल

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 28 Jun, 2023 03:57 PM

कुषा कपिला, आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। कंटेंट क्रिएटर से यूट्यूबर, कॉमेडियन और एक्ट्रेस तक का सफर, उन्होंने अपनी मेहनत से तय किया है इसीलिए तो इंडस्ट्री के हर बड़े इवेंट्स में उन्हें देखा जाता है। हाल ही में वह कांस और आइफा जैसे ग्रैंड इवेंट में भी नजर आई।  फैशन के मामले में भी वह बड़ी-बड़ी हीरोइनों को मात दे रही हैं हालांकि कुषा चब्बी-चब्बी गर्ल है लेकिन हैल्दी होने के बावजूद खुद को स्टाइल कैसे करना है, कुषा बड़ी अच्छे से जानती हैं। चलिए आपको उनकी कुछ बेस्ट ड्रेसेज दिखाते हैं जिसमें उन्हें फैंस का दिल जीत लिया।

1. कुशा इस बार आइफा में दिखाई दी थी। आइफा में उन्होंने ग्रे-सिल्वर टॉन देने वाला डिजाइनर शांतनु निखिल का ऑफ शोल्डर फ्रॉक स्टाइल गाउन पहना था जिसमें बहुत ही प्यारी लगी थी। इसके साथ उन्होंने सिर्फ ईयररिंग्स और एक मैचिंग रिंग पहनी थी। उनका ये लुक बॉलीवुड की किसी बड़ी दीवा से कम नहीं था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kusha Kapila (@kushakapila)

2. 'मेरा नूर है मशहूर' अबू जानी की इस कलेक्शन से कुशा ने एक खूबसूरत कलरफुल थ्री पीस ड्रेस पहनी थी जिसे हर एज्ड की महिला ने बहुत प्यार दिया था। हॉट रेड प्लेन टॉप के साथ धोती स्टाइल यैलो स्कर्ट और उसके ऊपर व्हाइट में मल्टीकलर हेवी वर्क वाली आई कैची जैकेट ने सबको खूब इंप्रैस किया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kusha Kapila (@kushakapila)

3. कांस में ही कुषा ने एक आरेंज कलर फ्लोर लेंथ गाउन पहनी थी जिसकी बैलून स्लीव ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था। गाउन के बॉटम में मैचिंग फ्रील डिजाइन था। वैसे इसे तो आप अच्छे से दर्जी से खुद भी स्टिच करवा सकते हैं। इन स्लीव्स का अब ट्रेंड भी बहुत है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kusha Kapila (@kushakapila)

4. कुशा नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर इवेंट में भी एक दम डेशिंग स्टाइल में दिखी थी। उन्होंने ब्लैक और डार्क ग्रीन ड्रॉमेटिक गाउन वियर किया था। उनकी ये लुक भी काफी हाइलाइट हुई थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kusha Kapila (@kushakapila)

5. कांस की वैसे तो उनकी हर लुक को पसंद किया गया था लेकिन राहुल मिश्रा के डिजाइन किए गोल्डन ब्लैक शिमरी गाउन में तो उनकी लुक एकदम स्टनिंग लगी। ये भी ओफ शोल्डर था अगर आप रिसेप्शन पार्टी के लिए ड्रेस चूज कर रही हैं तो ऐसा आउटफिट ट्राई किया जा सकता है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kusha Kapila (@kushakapila)

तो ये हमने आपको दिखाई कुशा की कुछ खूबसूरत ड्रेसेज। अगर आप भी हैल्दी व चब्बी-चब्बी दिखती हैं तो कुशा के ड्रेसिंग स्टाइल से टिप्स फॉलो किए जा सकते हैं। 

Related News