26 APRFRIDAY2024 8:22:02 AM
Nari

मेटाबॉलिज्म कम होने पर शरीर में दिखाई देते हैं 4 लक्षण

  • Edited By Priya verma,
  • Updated: 25 Oct, 2018 07:01 PM
मेटाबॉलिज्म कम होने पर शरीर में दिखाई देते हैं 4 लक्षण

डाइट का खास ख्याल रखने और लगातार एक्सरसाइज करने के बाद भी कुछ लोगों का मोटापा कम नहीं होता। इससे निराश होकर लोग या तो डायटिंग करने लगते हैं या फिर किसी सप्लीमेंट्स का सहारा लेते हैं। इससे सेहत को फायदे की जगह नुकसान पहुंचना शुरू हो जाता है। इस हालत में कई बार लोग समझ नहीं पाते कि ऐसा क्यों होता है। एक्सपर्ट की मानें तो इस समस्या का कारण शरीर में मोटाबॉलिज्म का कम होना है। इस तत्व की कमी से शरीर 4 तरह के खास लक्षण दिखाई देने लगते हैं। जिससे वजन कम करने में अच्छी-खासी परेशानी आनी शुरू हो जाती है।

मेटाबॉलिज्म कम होने के लक्षण

1. लगातार बदन दर्द 
कई बार लगातार मांसपेशियों और शरीर में दर्द महसूस होता है। इसका कारण थायरॉयड ग्रंथी में गड़बड़ी भी हो सकता है, जिससे मेटाबॉलिज्म पर असर पड़ना शुरू होता है। इससे मोटापे की परेशानी आने लगती है। इस लक्षण की अनदेखी न करके डॉक्टर से जाकर अपनी जांच करवाएं।
PunjabKesari

2. हमेशा थकावट महसूस होना
जिन लोगों का मेटाबॉलिज्म धीमा होता है, वे हमेशा थकावट महसूस करते हैं। इस परेशानी को दूर करने के लिए मेटाबोलिज्म रेट बढाने वाली चीजों का सेवन करना चाहिए। एक बार में खाना खाने की बजाय थोड़ी-थोड़ी देर बाद कुछ न कुछ खाते रहे। 

3. पेट की चर्बी कम न होना
बिना कुछ खाए भी पेट के आस-पास की चर्बी बढ़ना मेटाबॉलिज्म रेट कम होने का कारण है। इस तरह का मोटापा कम करने में बहुत परेशानी होती है लेकिन फिर भी पेट कम होने का नाम नहीं लेता। जब भी अचानक वजन बढ़ना महसूस करें तो मेटाबोलिज्म रेट की जांच जरूर करवाएं।
PunjabKesari

4. कई घंटों तक भूख न लगना
कई घंटे भूखे रहने के बाद भी भूख का अहसास न होना मेटाबॉलिज्म में गड़बड़ी है। 

Related News