25 APRTHURSDAY2024 11:28:46 PM
Nari

चेहरे को सही शेप देकर ग्लोइंग बनाएंगे ये Facial Yoga, बस जान लें करने का तरीका

  • Edited By neetu,
  • Updated: 19 Apr, 2021 01:17 PM
चेहरे को सही शेप देकर ग्लोइंग बनाएंगे ये Facial Yoga, बस जान लें करने का तरीका

खुद को सुंदर व ग्लोइंग दिखाने के लिए लड़कियां अलग-अलग ब्यूटी प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करती है। मगर बात चेहरे पर जमा एक्सट्रा चर्बी की करें तो ये लुक को खराब करने का काम करता है। असल में, शरीर का वजन कम करने के लिए तो लड़कियां अलग-अलग डाइट व एक्सरसाइज करती है। मगर फेस के लिए कुछ खास ना करने से चेहरा समय से पहले ही बूढ़ा नजर आने लगता है। ऐसे में अगर आप चाहे तो कुछ फेस योगा कर सकती है। इसे करने से चेहरे पर जमा अतिरिक्त चर्बी साफ होने के साथ नेचुरल ग्लो आने में मदद मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको कुछ फेस योगा करने का तरीका व उससे मिलने वाले फायदों के बारे में बताते हैं। 

चिन लिफ्ट पोज

इस पोज को करने के लिए मैट पर बैठ कर अपनी गर्दन को पीछे की ओर मोड़ें। ऐसे में चिन यानी ठोड़ी को ऊपर की तरफ करते हुए छत की ओर देखें। मुंह को जोर से बंद कर दें। 10 सेकेंड तक इसी मुद्रा में रह कर सामान्य हो जाएं। इस योगा को 3-4 चार पर करें। इससे चिन पर मौजूद अतिरिक्त चर्बी कम होगी। ऐसे में डबल चिन की परेशानी दूर होकर चेहरा सुंदर नजर आएगा। साथ ही ब्लड सर्कुलेशन बढ़ने के साथ स्किन को सही से ऑक्सीजन मिलेगी। 

PunjabKesari

लिप्स पुल पोज

अक्सर लड़कियां सेल्फी लेने के लिए पाउट करती है। बस आपको इस योगा में भी वैसा ही करना है। इसे आप बैठ या खड़े होकर किसी भी तरह कर सकते हैं। इसे करने के लिए अपने गालों को अंदर की ओर करते हुए होठों को जोड़ों। फिर 20-25 सेकेंड तक इसी अवस्था में रहकर सही मुद्रा में आ जाएं। इसे 4-5 बार करें। इससे गालों व चिन पर की अच्छे से एक्सरसाइज होने के साथ ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा। त्वचा में लचीलापन आने के साथ चेहरा शेप में आता है। 

PunjabKesari

PunjabKesari

लायन पोज

इस तरह का योगा करने के लिए सबसे पहले मैट पर पैरों को पीछे की तरफ करते हुए बैठे। फिर हथेलियों को जाघों पर रखकर पीठ एकदम सीधे रखें। फिर अपनी जीभ को जितना हो सके बाहर निकालकर फैलाएं। मगर इस बात का खास ध्यान रखें कि मांसपेशियों पर दबाव ना पड़ें। अब गहरी सांस लेकर दोबारा सामान्य मुद्रा में आ जाएं। इस प्रक्रिया को 6-7 बाद करें। इससे चेहरे पर जमा एक्सट्रा चर्बी कम होने के साथ थकान दूर होने में मदद मिलेगी। साथ ही चेहरे पर नेचुरल ग्लो आएगा। 

PunjabKesari

बैलुन पोज 

इस आसन को करने के लिए मुंह में हवा भरें। आपको ऐसा महसूस करना है कि मुंह में पानी भरा है। फिर मुंह के दोनों तरफ एक-एक बार दबाव डालते हुए कुल्ला करें। इसके लिए पहले हवा को दाईं ओर ले जाएं। फिर बाईं और अंत में मुंह के मध्य में ले जाएं। इस प्रक्रिया को करीब 20-30 सेकेंड के लिए करें। फिर धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए सही मुद्रा में आ जाएं। इस पोज को 4-5 बार दोहराएं। इसे मुंह की अच्छे से एक्सरसाइज होने के साथ लचीलापन आएगा। साथ ही गालों पर जमा अतिरिक्त चर्बी कम होने में मदद मिलेगी। 

PunjabKesari

 

Related News