16 APRTUESDAY2024 7:33:44 AM
Life Style

महंगे स्मार्टफोन के लिए 17 साल के लड़के ने शादी के 2 महीने बाद  बेच दी पत्नी

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 23 Oct, 2021 01:59 PM
महंगे स्मार्टफोन के लिए 17 साल के लड़के ने शादी के 2 महीने बाद  बेच दी पत्नी

शादी एक पवित्र बंधन होता है। पति-पत्नी को इस रिश्ते को काफी समझदारी के साथ निभाना होता है। दोनों में से अगर एक का विश्वास टूटता है ताे पति-पत्नी के रिश्ते में दरार आ जात है।  ओडिशा में कुछ  इसी तरह का मामला सामने आया है, यहां एक 17 साल के किशोर ने कुछ पैसों के लिए अपनी पत्नी को 55 साल के शख्स को बेच दिया।  


24 साल की लड़की से की थी शादी 

यह मामला है ओडिशा के बोलांगीर जिले का। एक नाबाल‍िग किशोर सोशल मीडिया के जरिए 24 साल की लड़की के संपर्क में आया और दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। इसके बाद दोनों नेशादी के बंधन में बंध गए, लेकिन 2 महीने बाद आरोपी ने पत्नी को बेचने का फैसला ले लिया। उसने आर्थिक समस्याओं का हवाला देते हुए पत्नी को अपने साथ  ईंट भट्ठे में काम करने को कहा। 


 एक लाख 80 हजार रुपये में बेची पत्नी

कुछ दिन बाद उसने राजस्थान के एक 55 वर्षीय व्यक्ति को एक लाख 80 हजार रुपये में अपनी पत्नी बेच दी। पत्नी के बदले में लिए इन पैंसों से उसने खूब खर्चा किया और एक स्मार्टफोन भी खरीद लिया। गांव लौटने पर जब परिवार वालों ने पत्नी के बारे में पूछा तो उनसे कहा कि उसने उसे छोड़ दिया है। लड़की  के परिवार वालों ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। 

आरोपी को किया काबू

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी की  कॉल रिकॉर्ड की जांच की, जिसमें कुछ  गड़बड़ी पाई गई। उससे पूछताछ की तो पता चला कि उसने अपनी पत्नी को बेच दिया है।  किशोर ने दावा किया कि उसने अपनी पत्नी को नहीं बेचा बल्कि उसने उसे 60 हजार रुपये में गिरवी रख दिया है, क्योंकि उसे पैसों कर जरूरत  है। पुलिस ने आरोपी को काबू कर लड़की को  55 वर्षीय शख्स के चंगुल से बाहर निकाल लिया है। 
 

Related News