26 APRFRIDAY2024 6:28:33 AM
health

खाली पेट न खाएं ये आहार, हो सकता है नुकसान

  • Updated: 27 Feb, 2017 12:23 PM
खाली पेट न खाएं ये आहार, हो सकता है नुकसान

सेहत :सुबह उठकर हम खाली पेट सबसे पहले क्या खाते हैं इसका हमारे शरीर पर बहुत असर पड़ता है। यदि हम अपने पेट के अनुसार बढ़िया नाश्ता करते हैं तो हमारा शरीर बेवजह की बीमारियों से बचा रह सकता है। आज हम आपको बताएगें कि हमें नाश्ते में कौन-कौन सी चीजें खानी चाहिए और कौन सी नहीं।


जो आहार हमें खाली पेट नहीं लेने चाहिए..
1. पेस्ट्रीज 
इस तरह के खानों में यीस्ट डाला जाता है। इस वजह से ये खाने खाली पेट हमें खराब करते हैं।
2. मीठी चीजें
यदि हम कुछ भी मीठा खाते है तोे हमारा इंसुलिन लेवल बढ़ जाता है। जिससे हमारे पैनक्रियाज पर भार पड़ता है और हमें डायबिटीज होने का खतरा बढ़ जाता है।
3. टमाटर
खाली पेट टमाटर खाने से गैस्ट्रिक अल्सर होने का खतरा बढ़ जाता है। क्योंकि इसमें टैनिक एसिड की अधिक मात्रा होने के कारण यह पेट में एसीडिटी बनाता है।
4. केला
जब हम खाली पेट केले का सेवन करते है तो इससे हमारे खून में मैग्नीश्यिम की मात्रा बढ़ जाती है।जो कि हमारे दिल के लिए घातक सिद्ध होती है।
5. कोल्ड ड्रिंक्स
सुबह-सुबह खाली पेट कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन करने से हमारे पेट को खून की सप्लाई कम हो जाती है। जिससे खाना पचने की पक्रिया बहुत धीरे हो जाती है।


जो आहार हमें खाली पेट लेने चाहिए..
1. अंडे
एक रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ है कि रोज सुबह ब्रेकफास्ट में अंडों का सेवन आपकी रोज की कैलोरी की मात्रा में कमी लाता है।
2. तरबूज
खाली पेट तरबूज खाना आपकी आंखों और दिल के लिए बहुत ही अच्छा है। इसे खाने से आपके शरीर में पानी की कमी पूरी होती है।
3.ब्लूबेरीज
अभी हाल ही में हुई एक रिसर्च के अनुसार यदि ब्लूबेरीज रोज नाश्ते में खाई जाएं तो ये आपकी याददाशत भी बढ़ाती है और ब्लड-प्रैशर भी कंट्रोल रखती है।
4. शहद
सुबह के समय शहद लेना शरीर को सारे दिन के लिए एनर्जी देता है। शहद आपके दिमाग को भी तेज करने में मदद करता है।
5. नट्स
ब्रेकफास्ट में नटस का सेवन पाचन तंत्र को ठीक रखता है और इससे पेट का पी.एच लेवल भी सामान्य रहता है।

Related News