26 APRFRIDAY2024 9:01:32 AM
Life Style

प्यार में धोखा देने में अव्वल होते हैं ये 6 लड़के, लड़कियां रहें जरा बचके!

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 24 Jun, 2020 10:43 AM
प्यार में धोखा देने में अव्वल होते हैं ये 6 लड़के, लड़कियां रहें जरा बचके!

मॉडर्न समय प्यार तो केवल नाम के लिए रह गया हैं, वरना अधिकतर लड़कियों को प्यार में धोखा ही मिलता हैं। इसी डर के कारण लड़कियां किसी से कमिटमेंट करने से डरती हैं। मगर ऐसा नहीं हैं कि सभी लड़के एक जैसे होते हैं। कई ऐसे भी हैं जो जिंदगीभर साथ निभाते हैं। बस जरूरत हैं तो धोखेबाज व सच्चे पार्टनर के बारे में पता लगाने की। अब बात आती है कि कैसे धोखेबाज लड़कों की पहचान की जाए। वैसे तो धोखेबाज लड़कों की कुछ निशानियां होती हैं लेकिन आज हम कुछ धोखेबाज राशि के लड़कों के बारे में बताने जा रहे हैं। हालांकि धोखा देना इनकी फितरत नहीं है लेकिन परिस्थितियां ऐसी बन जाती हैं कि ये उस रिश्ते से बाहर निकलकी कोशिश करने लगते हैं। 

 

प्यार में धोखेबाज लड़़कों की राशि 
मेष राशि

मेष राशि के लड़कों को प्यार में धोखेबाज इंसान माना जाता हैं क्योंकि यह हर लड़की की तरफ आसानी से आकर्षित हो जाते हैं। यहीं वजह है कि इनको लाइफ में कई बार प्यार होता है लेकिन ये कभी भावनात्मक रुप से पार्टनर के साथ नहीं जुड़ पाते इसलिए इनके चक्कर में न पड़ें क्योंकि बहुत कम गारंटी होती है कि ये आपके साथ रिश्ता निभाएंगे भी या नहीं।

PunjabKesari

मिथुन राशि

प्यार में मामले में मिथुन राशि पर विश्वास करने का मतलब अपना ही नुकसान करना हैं क्योंकि इस राशि के लड़के मार्ग से जल्दी फटक जाते हैं। किसी एक के साथ अपने रिश्ते को निभाते समय खुद दुविधा में समझने लगते है इसलिए यह उस रिलेशन से जैसे करके भी निकलने की कोशिश करते हैं। 

सिंह राशि

सिंह राशि के लड़के रहस्यमयी किस्म के होते हैं। आप भले ही इनके साथ कितना ही लगाव क्यों न रखें लेकिन इनकी दिल की बात आप कभी नहीं जान पाएंगे। प्यार की बात करें तो इनकी लव लाइफ में लड़कियां आती-जाती रहती हैं क्योंकि इन्हें किसी स्पैशल पार्टनर की तलाश होती हैं। अगर इनका एक में वो स्पैशलिटी न मिले तो यह दूसरी में उसे तराशने लगते हैं। बसी इसी कारण इनको धोखेबाज कहा जाता हैं। 

PunjabKesari

कर्क राशि

कर्क राशि के लड़के तो स्वभाव से ही काफी चालाक होते हैं। इनको समझ पाना हर किसी के बस की बात नहीं होती क्योंकि यह हर बात अपने मन में रखते हैं जिनको मुंह से निकलवाना नामुमकिन है। हालांकि, प्यार में इनका नेचर धोखा वाला होता हैं। अगर आप भी इस राशि के लड़के को डेट कर रही हैं तो थोड़ा सतर्क हो जाए क्योंकि इस राशि के लड़के धोखा देने में माहिर होते हैं। 

कन्या राशि 

कन्या राशि के लड़कों मनचाहा पार्टनर नहीं मिल पाता लेकिन इनकी तलाश हमेशा जारी रहती हैं। इसी तलाश के चक्कर में यह नई-नई लड़कियों से रिश्ता जोड़ते और तोड़ते है। बस इसी चक्कर में यह धोखेबाज पार्टनर साबित हो जाते हैं। हालांकि इन्हें मनचाहा पार्टनर मिल जाए तो यह हमेशा उसके साथ रहता हैं। 

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लड़कों को आजादी बहुत प्यारी हैं। अगर गर्लफ्रेंड इनके अपने अनुसार चलाने की कोशिश करती हैं तो ये उस रिश्ते को तड़कर आगे निकल जाते हैं। अगर पार्टनर इनके मुताबिक चल रही हैं तो ठीक, वरना इस राशि के लड़के प्यार में धोखा देने में सबसे आगे साबित होते हैं। 

PunjabKesari

 

Related News