बॉलीवुड के मशहूर और सुपरस्टार विनोद खन्ना का आज जन्म दिन है। हालांकि वे आज इस दुनिया में नहीं है लेकिन फिर भी विनोद खन्ना लोगों के दिलों में जिंदा है। विनोद खन्ना का जन्म दिन 6 अक्टूबर 1946 पेशावर में हुआ था जहां उनके पिता का टैक्सटाइल का बिजनेस था। विनोद खन्ना ने अपनी सभी फिल्मों में एक बेहतरीन कलाकार की भूमिका निभाई। जन्म दिन के मौके पर जानिए विनोद खन्ना से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें - विनोद खन्ना का जन्म पेशावर पाकिस्तान में हुआ था और बंटवारे के बाद वे मुंबई आकर बस गए थे। विनोद खन्ना का 1 भाई और 3 बहनें हैं। - विनोद खन्ना ने अपने करियर की शुरूआत 1968 में मन का मीत फिल्म से की। हालांकि इस फिल्म में उन्होंने एक विलेन का किरदार निभाया। इसके बाद 1971 में आई फिल्म मेरे अपने से विनोद खन्ना को इंडस्ट्री में पहचान मिली और इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। - पर्सनल लाइफ की बात करें तो विनोद खन्ना की दो शादिंया हैं और उनके 4 बच्चे हैं। उनकी पहली शादी कॉलेज दोस्त और मॉडल गीतांजलि से हुई जिनसे उन्हें 2 बेटे अक्षय खन्ना और राहुल खन्ना हैं लेकिन यह शादी ज्यादा चल नहीं पाई और दोनों ने तलाक ले लिया। - इसके बाद विनोद खन्ना ने अपने से 16 साल छोटी कविता नाम की लड़की से शादी की। - विनोद खन्ना की जिदंगी में एक पल ऐसा भी आया जब उनके पास धन-दौलत सब कुछ था लेकिन वह खुद को अकेला समझते थे और उन्होंने सन्यासी बनने का फैसला किया। वे अाध्यात्मिक गुरू ओशो के अाश्रम में जाकर रहने लगे और वहां पूरे 4 साल बिताए। - आश्रम में आने के बाद विनोद खन्ना ने बहुत ही साधारण जीवन जिया और वे सभी काम किए जो कोई स्टार नहीं करता। - यहां उन्होंने माली से लेकर टॉयलेट साफ करने तक का काम किया। - विनोद खन्ना एक अभिनेता होने के साथ-साथ निर्माता और राजनेता भी थे। भाजपा के सदस्य होते हुए वे कई चुनाव भी जीत चुके थे। - विनोद खन्ना कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे और लगातार उनकी तबीयत खराब हो रही थी। अंत 27 अप्रैल 2017 को विनोद खन्ना इस दुनिया को अलविदा कह गए लेकिन आझ भी लोग उन्हें दिल से याद करते हैं।
Subscribe to our email newsletter today to receive updates on the latest news!
लेकिन, अगर आपने गलती से "Block" सिलेक्ट किया था या फिर भविष्य में आप नोटिफिकेशन पाना चाहते हैं तो नीचे दिए निर्देशों का पालन करें ।