26 APRFRIDAY2024 9:39:25 AM
Life Style

परिणीति ने कबूली बात, बहन की शादी में 'जूता चुराई' रस्म में मिली थी ये-ये चीजें

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 21 Jun, 2019 01:58 PM
परिणीति ने कबूली बात, बहन की शादी में 'जूता चुराई' रस्म में मिली थी ये-ये चीजें

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने पिछले साल दिसंबर में निक जोनस के साथ शादी रचाई जिसकी चर्चा कई महीनों तक रहीं। आज भी फैंस उनकी शादी की चर्चा करते नहीं थकते। कोई प्रियंका के शाही लुक को लेकर तो कोई उनकी शादी में खर्च हुए पैसों को लेकर बातें करता है। शादी से कुछ महीनों पहले प्रियंका की कजिन परिणीति चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने अपने जीजू से जूते चुराई के लिए 37 करोड़ रुपए मांगे हैं जबकि निक ने कहा था कि वो इसका डबल देंगे। अपनी इस बात को निक ने काफी हद तक पुरा भी किया, जिसका खुलासा खुद परिणीति चोपड़ा ने किया। 

PunjabKesari

हाल ही में परिणीति चोपड़ा बीएफएफ वोग सीजन 3 में सानिया मिर्जा के साथ पहुंची थीं जहां उन्होंने बताया कि उन्हें निक जीजू ने जूता चुराई में क्या-क्या दिया था। प्रियंका की शादी के दौरान खबर आई थी कि निक ने परिणीति को जूते चुराई रस्म के लिए 5-5 लाख रुपए दिए थे लेकिन अब परिणीति ने कबूला की निक ने उन्हें बहुत सारे पैसे और हीरे की अंगूठी दी थी। 

PunjabKesari

'जूते चुराई' में उम्मीद से बढ़कर मिला: परिणीति चोपड़ा

इंटरव्यू में जब परिणीति से इस बाते में पहुंचा गया तो उन्होंने कहा, 'वो (निक जीजू) हम लोगों से ज्यादा तैयारी करके आए थे। हमें लगा हम ही लोग बहुत होशियार हैं। हम लोगों ने ये रस्म(जूते चुराई) की और उनसे कैश मांगा। वो इसके लिए पहले ही तैयार थे। हमारे कहने की देर थी कि उन्होंने किसी को इशारा किया और हम सब बहने पीछे देखने लगीं। फिर वहां एक शख्स बड़ी से ट्रे लेकर आया जिसमें हीरे की कई सारी अंगूठियां थीं।' 

PunjabKesari

निक ने हीरे की अगूंठियों के साथ दिया कैश 

परिणीति बताया, 'हमें हीरे की अंगूठियों के अलावा कई सारे गिफ्ट और कैश भी मिले। तो मुझे ये बताने में बहुत खुशी है कि निक जीजू कितने दिलदार हैं। प्रियंका अपनी शादी में बहुत खुश और उत्साहित थीं। बारात आने से पहले ही वो तैयार हो गई थीं। फिल्मी स्टाइल में भागकर आई और अपनी बारात देखी।'

 

हालांकि इसी शो में उन्होंने अपने वर्क फंड को लेकर भी बता की। शो के दौरान परिणीति ने बताया, उन्हें 'पीकू' ना करने का अफसोस है। ये फिल्म दीपिका पादुकोण से पहले परिणीति को ऑफर हुई थी। इन दिनों परिणीति अपनी अपकमिंग फिल्म साइना नेहवाल की बायोपिक की तैयारी कर कर रही हैं। 

Related News