11 MAYSATURDAY2024 3:31:53 AM
Life Style

दूसरी शादी के बाद नहीं बन पाई मां, जानिए किरण खेर की जिंदगी से जुड़ी दिलचस्प बातें

  • Updated: 14 Jun, 2018 05:15 PM
दूसरी शादी के बाद नहीं बन पाई मां, जानिए किरण खेर की जिंदगी से जुड़ी दिलचस्प बातें

बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी सांसद किरण खेर का आज जन्मदिन है। उनका जन्म 14 जून 1955 को सिख परिवार में हुआ। वह आज 63 वां जन्मदिन मना रही हैं। उनके इस खास दिन पर हम आपको उनसे जुड़ी कुछ खास बाते बताएंगे। तो आइए जानते हैं किरण खेर से जुड़ी कुछ खास बातें। 

PunjabKesari
किरण खेर ने चंडीगढ़ में थिएटर करना शुरू किया। इसके बाद वह अपनी कला को निखारने के लिए मुंबई में आ गई थी। आपको जानकर हैरानी होगी की बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का लौहा मनवाने वाली किरण खेर किसी जमाने में नेशल लेवल बैडमिटन खिलाड़ी भी रह चुकी हैं। बेहतरीन खिलाड़ी, एक्ट्रैस होने के साथ ही किरण खेर सांसद भी हैं। वह 2014 में चंडीगढ़ से सांसद चुनी गई थी। 

PunjabKesari
किरण खेर की पहली शादी गौतम बेरी से हुई थी। मगर कुछ समय के बाद उनका तलाक हो गया। गौतम से तलाक लेने के बाद किरण ने अनुपम खेर से शादी की। दूसरी शादी के बाद किरण खेर मां नही बन पाई। उनका बेटा सिंकदर खेर पहले पति गौतम से है। 

PunjabKesari

PunjabKesari

किरण खेर ने अपने करियर कि शुरुआत साल 1973 में पंजाबी फिल्म ‘असर प्यार दा’ से की थी। मगर बॉलीवुड में उनकी पहचान 2002 में संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘देवदास’ से बनी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों और टीवी सीरियल में काम किया। 

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News