20 MAYMONDAY2024 12:53:17 PM
Nari

खुल गए केदारनाथ के कपाट...40 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा धाम

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 10 May, 2024 11:51 AM
खुल गए केदारनाथ के कपाट...40 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा धाम

भोले के भक्तों के लिए खुशखबरी है। आखिरकार केदारनाथ धाम के कपाट आज खुल गए हैं। कपाटोद्घाटन के पावन क्षण के  10 हजार से ज्यादा श्रद्धालु साक्षी बने। इस दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक था। जैसे ही कपाट खुले, श्रद्धालुओं की मानो सारी थकान मिट गई। पूरा धाम भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठा। 

PunjabKesari

40 क्विंटल फूलों से सजाया गया केदारनाथ

बता दें, आज से केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ चारधाम यात्रा शुरु हो जाएगी। आज सुबह 7 बजे पूरे विधि- विधान से केदारनाथ के दर्शन के लिए धाम को खोल दिया गया। इस दौरान करीब इस दौरान करीब 40 क्विंटल फूलों से केदारनाथ मंदिर को बेहद ही भव्य तरीके से सजाया गया था। से केदारनाथ मंदिर को बेहद ही भव्य तरीके से सजाया गया था। इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी भी यहां मौजूद रहे।

PunjabKesari

इसके साथ ही आज गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट भी खुलेंगे। गंगोत्रा के कपाट सुबह 10 बजकर 29 मिनट पर खोले गए। वहीं यमुनोत्री के कपाट दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर भक्तों के दर्शन के लिए खुलेंगे।

PunjabKesari

मौसम विभाग ने किया येलो अलर्ट जारी

हालांकि अगर आप भी केदारनाथ जाने की तैयारी कर रहे हैं तो बता दें कि अभी थोड़ा संभल जाएं। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया है। जी हां, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा में मौसम विभाग ने हल्की और मध्यम स्तर की बारिश की संभावना जताई है। इसलिए थोड़ा रुककर जाना बेहतर रहेगा।

श्रद्धालुओं के लिए की गई है खास व्यवस्था

केदारनाथ धाम में इस बार श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्था की गई है। जिससे कि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। जीएमवीएन द्वारा टैंट कालोनियां तैयार की गई है। वहीं मंदिर दर्शन करने के लिए भी विशेष तैयारियां की गई है। प्रशासन उम्मीद जता रहा है कि इस बार रिकार्ड तोड़ श्रद्वालु केदारपुरी पहुंचेंगे।
 

Related News