26 APRFRIDAY2024 5:22:43 AM
Life Style

करीना ने दी प्रियंका को नसीहत, 'हॉलीवुड जाकर अपनी जड़ें मत भूलो'

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 19 Feb, 2019 07:00 PM
करीना ने दी प्रियंका को नसीहत, 'हॉलीवुड जाकर अपनी जड़ें मत भूलो'

करण जौहर के चैट शो सीजन 6 में बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा आने वाले एपिसोड में दिखाई देने वाली हैं। शो का प्रोमो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर तेजी से इस वायरल वीडियो में दोनों दीवाज खूब मस्ती करते दिखाईं दे रही हैं। दोनों ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी कई बातें शेयर की लेकिन इसी बीच करीना कपूर ने सरेआम प्रियंका चोपड़ा को नसीहत दे दी कि हॉलीवुड जाकर अपनी जड़ों को मत भूलो।

 

चैट शो कॉफी विद करण में करीना-प्रियंका 

PunjabKesari

दरअसल, बात कुछ यूं हुई कि करण जौहर पूछते हैं कि वरुण धवन किसी डेट कर रहे हैं। इस सवाल के जवाब में प्रियंका चोपड़ा कहती हैं कि मुझे नहीं पता। इस पर करीना कपूर को हैरानी होती है और वो प्रियंका चोपड़ा से पूछ लेती हैं कि सच में आपको नहीं पता कि वरुण किसी डेट कर रहे हैं। प्रियंका फिर ना में जवाब देती हैं। इस पर करीना कपूर उन्हें हंस कर कहती हैं कि अपनी जड़ों को मत भूलो।

दोनों ने शेयर की पर्सनल बातें 

 

करीना कपूर की इस बात पर प्रियंका-करण जौहरजोर से हंसने लगते हैं।करण जौहर ने दोनों ही एक्ट्रेस से खूब टेढ़े सवाल पूछते दिख रहे हैं। करण, करीना कपूर से पूछा कि आपको याद है कि सैफ ने आपको कहां प्रपोज किया था। इस पर करीना कहती है हैं ग्रीस में, प्रियंका चोपड़ा यह सुनते ही कहती हैं कि उन्हें भी निक जोनास ने ग्रीस में प्रपोज किया था।

Related News