आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी होने को सिर्फ 3 दिन बाकी है लेकिन शादी का जश्न कई दिनों से चल रहा है। पिछले दिनों 3 मार्च को अंबानी परिवार ने अपने घर पर हैरी पॉटर थीम बैश रखा जिसकी वीडियो व तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई। हाल ही में नीता-मुकेश अंबानी ने बेटे की शादी से पहले अपने घर एंटीलिया में भगवान शिव की पूजा रखी जिसमें अंबानी के करीबी दोस्त व रिश्तेदार भी शामिल रहे। पूजा के दौरान कुछ वीडियो भी वायरल हो रही है जो अंबानी के किसी फैन पेज ने अपने सोशल अंकाउट पर शेयर की है।
क्यों रखी गई यह विशेष पूजा?
दरअसल, हिंदू धर्म में किसी भी शुभ काम से पहले भगवान का स्मर्ण किया जाता है जिसके लिए घर में पूजा रखी जाती है और वर-वधू भगवान का आशीर्वाद दिलाया जाता है। इसी उद्देश्य के लिए अंबानी परिवार ने भी अपने घर पूजा रखी। जैसे कि सभी जानते है कि मौका महाशिवरात्रि का था इसलिए भगवान शिव का रूद्राभिषेक रखा गया था और भगवान शिव की पूजा की गई। ऐसा पहली बार नहीं कि अंबानी ने कोई पूजा रखी हो, वह अक्सर अपने घर पर पूजा रखते है। ईशा अंबानी की शादी से पहले भी इन्होंने अपने घर पर पूजा रखवाई थी जिसकी तस्वीरें भी वायरल हुई थी।
50 से अधिक पंड़ितों ने लिया पूजा में हिस्सा
सूत्रों की मानें तो 50 से भी अधिक पंडित इस पूजा का हिस्सा बने। पूजा की वीडियो भी वायरल हो रही है जिसमें नीता अंबानी की मां हाथ जोड़े नजर आ रही है, वहीं दूसरी तरफ बर्फ से बने भगवान शिव की विशाल शिवलिंग दिखाई दे रही हैं।
पूजा में बनाई गई खूबसूरत रंगोली
शिवलिंग पूजा में रंगोली भी बनाई गई है जो बेहद खास थी। दरअसल, भगवान शिव की पूजा के लिए अंबानी हाउस में फूलों की रंगोली बनाई गई, मगर इस रंगोली में फूल-पत्ती और बेल की जगह शहीदों की कैप और बंदूक का चित्र बनाया गया। वहीं तिरंगा भी बनाया गया है। माना जा रहा है कि यह पूजा दो उद्देश्य के लिए एक आकाश-श्लोका की शादी के मंगलमय होने के तो दूसरे देश में शांती बनी रहने के उद्देश्य से रखी गई।