
घरों में बहुत से लोग आज भी मिट्टी के पॉट का इस्तेमाल करते हैं। इसमें रखा पानी पीते हैं लेकिन इसमें पानी रखने के बाद कई लोगोों को परेशानी होती है कि इसमें पानी रखने के बाद यह हर तरफ से बहने लगता है जिसके कारण सारा मटका खाली हो जाता है। ऐसे में आज आपको कुछ ऐसे हैक्स बताते हैं जिनके जरिए मटके से पानी निकलना बंद हो जाएगा। आइए जानते हैं ....
टब में रखें
मटके को किसी पानी के ड्रम या फिर टब में रखें। इससे यह पानी को एब्जॉर्ब कर पाएगा और पानी निकलेगा नहीं। मिट्टी के मटके से पानी इसलिए भी निकलता है क्योंकि यह तरल पदार्थों को सोख लेता है ऐसे में तरल पदार्थों को सोखने से रोकने के लिए इन्हें पानी में भिगोकर रखें।

सीमेंट लगाएं
मिट्टी के मटके से निकलने वाला पानी रोकने के लिए आप इसकी सीमेंट के घोल से पोताई कर दें। इस तरह भी लीकेज कम होगा।
मटके को करें चेक
मटके को अच्छे से चेक करें देखे कि इसमें किसी तरह का क्रेक या छेद न हो। इसके लिए मटके में पानी भरें और देखें कि यह कहीं से निकल तो नहीं रहा यदि पानी निकलता है तो उस जगह पर मिट्टी के पुट्टी लगा दें। मिट्टी लगाने के बाद मटके को 30 मिनट तक गर्म आंच पर रखें इससे मिट्टी पक जाएगी और पानी बिल्कुल भी नहीं बहेगा।

बाउल रखें
पानी का लीकेज रोकने के लिए मटके लिए नीचे एक बाउल रखें इससे यदि पानी बहेगा तो उस बाउल में ही गिरेगा और कहीं बाहर नहीं गिरेगा।
कपड़ा रखें
लगातार बहने वाले पानी को रोकने के लिए आप मटके में एक कपड़ा गिला करके लपेटें। कपड़े लपेटेने से पानी का रिसाव नहीं होगा और पानी ठंडा ही रहेगा।
