26 APRFRIDAY2024 6:59:30 PM
Achievers

औरतों को जागरूक करने का काम करती हैं 70 साल की सरस्वती सिंह

  • Edited By Priya verma,
  • Updated: 17 Jan, 2019 02:35 PM
औरतों को जागरूक करने का काम करती हैं 70 साल की सरस्वती सिंह

आज भी कुछ महिलाएं अपने हक के बारे में अनजान है। घरेलू अत्याचारों को चुपचाप सहना और दूसरो पर आत्मनिर्भर रहकर जिंदगी जीना आसान नहीं है। महिलाओं को इन परेशानियों के बारे में जागरूक करने का काम कर रही हैं सरस्वती सिंह। सरस्वती झारखंड की रहने वाली महिला है जो गांव की महिलाओं के हर झगड़े को सुलझाने का काम करती हैं। वह 50 सालों से लगातार इस काम को करती आ रही हैं और इसी कारण लोग उन्हें आयरन लेडी के नाम से जानते हैं।

 

महिलाओं को सशक्त करती हैं सरस्वती सिंह 

70 साल की सरस्वती सिंह उन महिलाओं को लड़ाई लड़ती हैं जो परिवार या समाज द्वारा प्रताडित की जा रही हैं। वो उनका तब तक साथ देती हैं जब तक की महिला को न्याय न मिल जाए। मानसिक तौर पर वह औरतों को सशक्त करने का काम करती हैं ताकि भविष्य में उनका कोई शोषण न कर सके और अगर इस तरह की स्थिति पैदा हो भी जाए तो वह उससे खुद लड़ सके। वह उन महिलाओं की सहायता के लिए भी आगे आती है जो हिंदी नहीं बोल पाती और किसी के सामने अपनी बात रखने से कतराती हैं।  

 

सामाजिक कुरीतियों के लिए लेती हैं कानून का सहारा

सरस्वती सिंह सुबह साइकिल पर गांव-गांव जाकर महिलाओं की मदद करती हैं और छुआ-छूत, दहेज और पारिवारिक झगड़ों को सुलझाने के लिए कानून का सहारा लेने से नहीं कतरातीं। 

 

14 साल की उम्र में शुरू किया था यह काम 

सरस्वती सिंह ने महिलाओं की मदद करने का काम 14 साल की उम्र में करना शुरू कर दिया था। उनकी ममेरी बहन को ससुराल वाले परेशान करते थे तब बहन के लिए उन्होने लड़ाई लड़ी और तब से लेकर अब तक वह समाज सेवा कर रही हैं। उन्होने शादी नहीं कि और अपना पूरा जीवन महिलाओं की सेवा करने में लगा दिया। 

 

 

Related News