26 APRFRIDAY2024 11:25:38 AM
Nari

Amazing: ये हैं दुनिया के रॉक स्टैचू

  • Updated: 29 Mar, 2017 01:11 PM
Amazing: ये हैं दुनिया के रॉक स्टैचू

पंजाब केसरी(ट्रैवलिंग) दुनिया में बहुत से ऐसे रंग हैं जिनको देखने के लिए लोग बेचैन रहते हैं। कालाकारों का बनाई हुई कलाकृतियों की खूबसूरती कोे देखकर हम हैरान हो जाते हैं और सोचने लगते हैं कि इतने बड़े-बड़े पत्थरोें को काटकर आखिर स्टैचू कैसे बनाएं जा सकते हैं। आज हम बात कर रहे हैं दुनिया के मशहूर रॉक स्टैचू की। जो हजारोें साल पुराने होने के बावजूद आज भी बरकरार है और लोग इनको देखने के लिए दूर-दूर से आते हैं। 

1. लेशान,चीन
चीन में भगवान बुद्ध की विशाल मूर्ति जिसे Leshan Giant Buddha के नाम से भी जाना जाता है,233 फीट ऊंची है। इस मूर्ति को देखकर ऐसा लगता है जैसे यह एक साथ तीन नदीयों को देख रही हो। माउंट एमेई बौद्धों का पवित्र धार्मिक स्थल का तरफ इस मूर्ति का मुंह है। 

2. ग्रेट स्फिंक्स,गीज़ा 
मिस्र में Great Sphinx of Giza दुनिया का सबसे बड़ा और प्राचीन स्टैचू है। 2000 साल पुरानी इस मूर्ति को  लेकर बहुत-सी बातों पर विचार आज भी जारी है। मिस्र की स्भ्यता में यह मूर्ति आज भी रहस्य बनी हुई है। 

3. स्टैचू ऑफ शापर प्रथम, ईरान 
यह विशाल मूर्ति सैसानियन के प्रथम राजा शापर की मूर्ति है। शापूर गुफा में 21 फुच ऊंचा यह स्टैचू ईरान के प्रचीन शहर बिसापुर से नजदीक है। यह मूर्ति प्राकृतिक आपदा के कारण थोडी नष्ट भी हो चुकी है। 

4 . अवुकाना बुद्ध प्रतिमा,केकरीवारा, श्रीलंका
श्रीलंका के केकरीवारा में बनी यह मूर्ति 40 फीट ऊंची है। ग्रेनाइट की चट्टान से बनी यह मूर्ति बहुत खूहसूरत है। 

5. स्टैचू ऑफ डेसेबालस,ओर्सोवा, रोमानिया
रोमानिया के ओर्सोवा में Statue of Decebalus Orsova बहुत खूबसूरत है। यह मूर्ति 131 फीट ऊंची है। यह स्टैचू यूरोप का सबसे ऊंचा है और यह डेन्यूब नदी के किनारे पर बनाया गया है। 
 

Related News