27 APRSATURDAY2024 2:54:53 AM
Nari

हद से ज्यादा एक्टिव बच्चों को कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके

  • Updated: 26 May, 2018 12:11 PM
हद से ज्यादा एक्टिव बच्चों को कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके

सभी पेरेंट्स चाहते हैं कि उनके बच्चे एक्टिव हो और हर काम में अव्वल हो। लेकिन कई बच्चों का ज्यादा एक्टिव होना भी पेरेंट्स के लिए परेशानी का कारण बन जाता है। कई बार बच्चे इतने ज्यादा एक्टिव होते है कि उनके पेरेंट्स को कभी गली-मोहल्ले से और कभी स्कूल से शिकायते सुनने को मिलती है। अगर आप भी बच्चों की शिकयतों से परेशान है तो आज हम आपको ऐसे टिप्स बताएंगे, जिससे आप अपने बच्चे को बड़ी आसानी से कंट्रोल कर सकेंगी।

1. बच्चे को दें समय
अगर आपक बच्चा ज्यादा एक्टिव है तो उसे कंट्रोल करने के लिए बच्चे को अपने पास बैठा कर सहलाएं। फिर उसके माथे और कंधे को दबाएं। फिर शांति से प्यार से बाते करते -करते समझाएं। पेरेंट्स का टच बच्चों के लिए बहुत सेंसटिव और रिलैक्स फील कराता है।

2. क्रिएटिव बनवाएं
ऐसे बच्चे के दिमाग को बिजी रखने के लिए उससे क्रिएटिव बनाएं। घर में क्लै आर्ट, कलर्स, पेंसिल्स या अन्य क्रिएटिविटी वाली सारी चीजें रखें ताकि बच्चा इसके साथ बिजी रहे।

3. टाइम टेबल बनाएं
ज्यादा एक्टिव बच्चों को कंट्रोल में करने के लिए उन्हें टाइम टेबल फॉलो करना सिखाएं। इससे भी सारा दिन बिजी रहेगा और उसका ध्यान फालतू कामों पर नहीं जाएंगा। उसे टाइम पर सोने, उठने, खाने, खेलने की आदतें डालें।

4. कोल्ड ड्रिंक न पिलाएं
ऐसे बच्चों को ज्यादा मीठी चीजों से दूर रखें क्योंकि इससे उनकी एक्टिविटी का लेवल बढ़ने लगता है। इसलिए उन्हें शुगर कोटेड सप्लीमेंट्स और कोल्ड ड्रिंक्स से दूर रखना चाहिए क्योंकि इससे उनमें एनर्जी बढ़ जाती है।

5. डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज 
बच्चे से  डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज करवाएं। वह नाक से गहरी सांस अंदर ले जाएं और मुंह से छोड़े। इससे उसका दिमाग शांत होगा और आपको उसे कंट्रोल करने में आसानी होगी। 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News