26 APRFRIDAY2024 4:05:18 AM
Nari

Smart तरीके से करें प्लास्टिक कपों का रीयूज

  • Updated: 01 Dec, 2017 12:32 PM
Smart तरीके से करें प्लास्टिक कपों का रीयूज

आज प्लास्टिक का इस्तेमाल अधिक किया जा रहा है जैसे प्लास्टिक बोतल, कपों, बर्तनों, थैली अन्य आदि । इन सब चीजों का इस्तेमाल किसी एक नहीं बल्कि सभी घरों में लगातार होता है। अगर घर में कचरा इकट्ठा भी किया जाए तो कचरे के रुप में प्लास्टिक ज्यादा प्राप्त होती है। अगर आप प्लास्टिक का इस्तेमाल करते भी है तो उसे अधिक से अधिक रिसाईकल करें।  प्लास्टिक को  रिसाईकल करके आप न केवल पर्यावरण को सुरक्षित रख सकते है बल्कि अपने घर को डैकोरेट भी कर सकते है। जी हां, प्लास्टिक बोतल और कपों से  आप कई क्रिएटिव चीजें बना सकते है, जिनसे घर को डिफरैंट लुक देने के साथ-साथ आप काफी खर्चा भी बचा सकते है। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप प्लास्टिक कप के इस्तेमाल करें क्रिएटिव चीजें बना सकते है। 

 

-टूथब्रश या पेन होल्‍डर
दही वाले कपों को फैंकने के बजाएं, उन्हें अच्छे से धोकर बाथरूम में होल्डर की तरह टांग दे। फिर इसमें अपना ब्रश डालें। आप चाहें तो इसे पेन होल्डर के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते है। 

- एस्‍सेसरीज रखें
अक्सर किसी जगह रखें ईयरिंग्स टाइम पर नहीं मिलते या गुम हो जाते है। ऐसे में प्लास्टिक कपों को ग्लू की मदद से जोड़कर एक्सेसरीज बॉक्स बनाएं। 

- बीज बोएं
ज्यादातर लोगों को होम गार्डनिंग का शौक होता है तो ऐसे में प्लास्टिक कप का इस्तेमाल करें। इनमें आप धनिया, पुदीना अन्य आदि अपनी जरूर की चीजें उगा सकती है। 

- पेपरवेट बनाएं
घर में प्‍लास्टिक के हैवी कप को ही पेपरवेट बनाएं। इससे आपके पैसे बचेगे और सामान दोबारा से इस्तेमाल भी हो जाएगा। साथ ही काम भी हो जाएगा। 

- कलर पेलेट्ट 
बच्चों को पेंटिंग का काफी शौंक होता है। ऐसे में उन्हें शेड बनाने के लिए कलर पेलेट्ट की जरूरत होती है। तो क्यों न मार्किट से कलर पलेट्ट लाने के बजाएं इन कपों का इस्तेमाल करें। 

- मैगजीन स्टैंड
मैगजीन या न्यूज़ पेपर पढ़ने के बाद हम उन्हें इधर-उधर रखकर भूल जाते है। फिर उन्हें ढूंढने में दिक्कत होती है। ऐसे में प्लास्टिक कपों के इस्तेमाल से मैगजीन स्टैंड बनाएं। 
 

Related News