26 APRFRIDAY2024 9:23:00 AM
Nari

लिव इन रिलेशनशिप के फायदे ही नहीं बल्कि हो सकती है कई परेशानियां

  • Updated: 25 Jul, 2017 05:35 PM
लिव इन रिलेशनशिप के फायदे ही नहीं बल्कि हो सकती है कई परेशानियां

मॉडर्न लाइफस्टाइल में अधिकतर लोग शादी से पहले लिव इन रिलेशनशिप में रहना पसंद करते हैं। लिव इन रिलेशनशिप का मतलब शादी के पहले दो प्‍यार करने वालो का साथ रहना। इस रिलेशनशिप में रहने के फायदे भी है और नुकसान भी। लिव इन रिलेशनशिप में कई बार कपल्स को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जहां शादी में समस्याएं आने पर लोग उसे सुलझाने की कोशिश करते हैं वहीं लिव इन रिलेशन में लोग एक-दूसरे का साथ छोड़ देते है। आज हम आपको बताते है कि लिव इन रिलेशनशिप में किन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

लिव इन रिलेशनशिप में रहने के नुकसान

1. अगर दोनों पार्टनर का सोने का समय अलग-अलग हो तो समस्या का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, अकेले रहते समय आप अपनी मर्जी से सोते हैं। 

2. पार्टनर की खर्राटे मारने की आदत भी आपको परेशान कर सकती है। एेसे में अपने पार्टनर के बारे में जानकर ही उनके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बारे में सोचें। 

3. ज्यादातर लड़कों के रूम का सामान बिखरा ही होता है लेकिन लड़कियों को साफ-सफाई पसंद होती हैं। वहीं अगर आपको आसपास सफाई पसंद है और आपका पार्टनर गंदगी फैलाता है तो परेशानी हो सकती है। 

4. कुछ लोग बहुत पोसेसिव होते हैं। उनका सामान कोई बिना पूछे छुए उन्हें बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता। यह बात भी झगड़े का कारण बन सकती है। 

5. हर किसी की खाने की च्वाइंस अलग-अलग होती है। एेसे में खाना बनाना और खाना भी लड़ाई का एक मुद्दा है। 

Related News