26 APRFRIDAY2024 12:03:28 AM
Nari

सबसे डरावने हाईवे, किसी भी मोड़ पर जा सकती है जान!

  • Updated: 15 Mar, 2017 12:52 PM
सबसे डरावने हाईवे, किसी भी मोड़ पर जा सकती है जान!

ट्रैवलिंगः घूमने-फिरने के शौकीन लोग अपने लिए कोई न कोई नई जगह ढूंढ ही लेते हैं। वहीं, घूमते समय कई एेसी जगहों से गुजरना पड़ता जो बेहद डरावनी होती है। इन जगहों से गुजरते समय सभी की सांसे थम सी जाती है। आज हम आपको दुनिया के एेसे ही डरावने हाईवे के बारे में बताने जा रहे है जहां सफर के दौरान कभी भी किसी का सामना मौत से हो सकता है।  

1. E8- एक्सप्रेसवे, मलेशिया
इस हाईवे को सबसे डरावना हाईवे कहा जाता है। लोगों का मानना है कि यहां पर रात को कई अजीबोगरीब जीव दिखाईं देते हैं। 

2. A-75 road, स्कॉटलैंड
A-75 road स्कॉटलैंड की सबसे खतरनाक सड़क मानी जाती है। लोगों का मानना है कि अब तक यहां कई हादसे हो चुके हैं। लोग इस सड़क को भूतहा सड़क भी कहते हैं। 

3. बेलचेन टनल, स्विट्जरलैंड
बेलचेन टनल की गिनती दुनिया की सबसे डरावनी सड़कों में होती है। कहते है इस टनल के अंदर व्हाइट वुमन का साया रहता है। 

4. ब्वॉय स्कॉट लेन, यूएस
इसे डेड एंड रोड भी कहा जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां पर कुछ लोग ट्रिंप पर आए थे, जिनकी हत्या हो गई। 

5. क्लिंटन रोड, यूएस
दुनिया की सबसे डरावनी सड़कों में से एक है क्लिंटन रोड। इस सड़क पर कई हादसे हो चुके है। रात को इस सड़क पर सफर करना मतलब मौत को दावत देना है। 

6. शैड्स ऑफ डेथ रोड, यूएस
इस रोड का नाम सुनते ही लोग डर जाते है। इस सड़क पर भूतों का साया हमेशा मंडराता रहता है।
 

Related News