08 MAYWEDNESDAY2024 2:59:09 AM
Nari

बच्चों के लिए घर पर ही बनाएं मैंगो केक

  • Updated: 31 May, 2017 03:21 PM
बच्चों के लिए घर पर ही बनाएं मैंगो केक

पंजाब केसरी (जायका) - आम फलों का राजा है। लोग इसे बहुत चाव से खाते है। आप घर पर मैंगो शेक तो बनाते ही रहते है लेकिन आज हम आपके लिए कुछ अलग मैंगो केक की रेसिपी लेकर आए हैं जो कि बनाने में बहुत ही आसान है। 

सामग्री
- 250 ग्राम मैदा
- 250 ग्राम बटर
- 4-5अंडे
- 2 चम्मच बेकिंग पाउडर
- 200 ग्राम चीनी
- 1 कप मैंगो प्‍यूरी
- 1 चम्मच मैंगो एसेंस
- 2-3 आम
- 3 कप क्रीम

विधि 
1. सबसे पहले ओवन को 150 डिग्री पर गर्म करें।
2. अब 1 बॉउल में अंडा और बटर अच्‍छे से फेंट लें।
3. फिर इसमें 5 चम्‍मच चीनी, नमक, मैंगो प्‍यूरी और मैंगो ऐसेंस मिला कर 5 मिनट  के लिए रख दें।
4. अब एक बर्तन में मैदा और बेकिंग पाउडर लें और उसमें तैयार अंडे की पूरी सामग्री को मिला कर 2 मिनट के लिए अलग रखें।
5. फिर बेकिंग पैन में केक की तैयार सामग्री डालें और गरम ओवन में रखें।
6. इसको 35 से 40 मिनट तक के लिये बेक होने दें।
7. अब चीनी और क्रीम को 1 बॉउल में अच्‍छे से फेंट लें।
8. जब केक बन जाए तब उसकी पूरी साइड को क्रीम से कवर करें और केक को आम के  टुकड़ों से सजाएं। 

Related News