26 APRFRIDAY2024 11:01:46 AM
Nari

सोनम की तरह इन एक्ट्रेसेस ने भी की थी करियर के Peak point पर शादी

  • Updated: 07 May, 2018 11:44 AM
सोनम की तरह इन एक्ट्रेसेस ने भी की थी करियर के Peak point पर शादी

सोनम कपूर की शादी की तैयारियां खूब जोर-शोर से चल रही हैं। आठ मई को  आनंद अहूजा के साथ सोनम शादी के बंधन में बंधने जा रही है। उनकी मेंहदी सेरेमनी भी हो चुकी है। सोनम 32 साल की उम्र में शादी कर रहीं हैं। बॉलीवुड दीवाज की शादी के बारे में बात करें तो ज्यादा तक हीरोइनें शादी की उम्र बढ़ने के बाद ही शादी करने का फैसला लेती है। इसके पीछे की वजह मानी जाती है कि वह अपने करियर पर पूरी तरह से फोक्स करना चाहती हैं, वहीं कुछ एक्ट्रेस ऐसी भी हैं जिन्होंने अपने करियर के पीक प्वांइट पर शादी की। 


1. अनुष्‍का शर्मा 
अनुष्का शर्मा का करियर अच्छा चल रहा है। अनुष्का ने फेमस क्रिकेटर विराट कोहली के साथ शादी की। उन्होंने दूसरी हीरोइनों की तरह शादी के लिए करियर से ब्रेक नहीं ली और शादी के बाद भी फिल्मों में वह पूरी तरह से एक्टिव है। उन्होने 29 साल की उम्र में शादी की थी।  

2. असिन
फिल्म गजनी से फेम में आने वाली असिन साउथ फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा है। साल 2016 में उन्होंने माइक्रोमैक्‍स के कोफाउंडर राहुल शर्मा से शादी कर ली थी हालांकि उनका करियर ठीक चल रहा था। 
 

3. भाग्‍यश्री
बॉलीवुड में  'मैंने प्‍यार किया' नाम की फिल्म से सफलता पाने वाली भाग्यश्री ने महज 19 साल की उम्र में शादी कर ली थी।
 

4. नीतू सिंह 
नीतू सिेह अपने जमाने के फेमस एक्ट्रेस में से एक थी। ऋषि कूपर के साथ उन्होंने 21 साल की उम्र में शादी कर ली थी। 
 

5. नम्रता शिरोडकर 
वास्तव जैसी हीट फिल्म देने के बावजूद नम्रता शिरोडकर ने साउथ के सुपरस्‍टार महेश बाबू से शादी की। अपने परिवार के साथ वह बेहद खुश हैं।  
 

6. काजोल 
काजोल की गिनती फेमस हीरोइनों में से एक हैं। उन्होने अजय देवगन की शादी के बाद भी अपने फिल्मी करियर को जारी रखा। इसके अलावा उन्होंने परिवार का भी अच्छे से ध्यान रखा।  


7. सायरा बानो 
दिलीप कुमार और सायरा बानो की जोड़ी की लोग आज भी मिसाल देते हैं। धीरे-धीरे सफलती की सीढ़िया चढ़ने वाली सायरा बानों ने 22 साल की उम्र में शादी कर ली थी। 

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News