कपूर खानदान इन दिनों काफी बिजी नजर आ रहा है, फिल्मों में नहीं बल्कि अर्जुन कपूर और सोनम कपूर के चचेरे भाई की शादी पर। जी हां, मोहित मारवाह जल्द ही संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में शादी के बंधन में बंधने वाले है। इसलिए कल मुंबई एयरपोर्ट पर कपूर खानदान के कई सितारों को देखा गया, जिनमें श्रीदेवी की फैमिली भी शामिल है।
कल मुंबई एयरपोर्ट पर श्रीदेवी अपनी फैमिली के साथ एयरपोर्ट पर नजर आईं। बताया जा रहा है कि वह दुबई में मोहित मारवाह की वैडिंग अटेंड करने जा रही है। एयरपोर्ट श्रीदेवी का डिफरैंट ही लुक देखने को मिला। उन्होंने ग्रे, रेड और व्हाइट कलर की जैकेट और वाइड लेग्ड पेंट पहनीं, जो Dsquared2 द्वारा डिजाइनर किया ड्रैस था।
इसी के साथ श्रीदेवी ने बड़ा ब्लेक बैग और मैचिंग सनग्लॉस और रेड लिप शेड लगाया। वहीं उनकी बेटी खुशी कपूर भी साथ नजर आईं, जिनका लुक भी देखने वाला था। खुशी कपूर ने Gucci की प्रिंटेड शर्ट के साथ रिप्ड डेनिम और न्यूड कलर के एंक्लेट बूट्स पहने और Balenciaga बैग कैरी किया।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP