29 APRMONDAY2024 3:06:17 AM
Nari

रूखी त्वचा को 2 दिन में मुलायम बनाएं यह मास्क

  • Updated: 23 Jan, 2017 06:18 PM
रूखी त्वचा को 2 दिन में मुलायम बनाएं यह मास्क

शुष्क त्वचा के उपाय : सर्दियों के मौसम में त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है और त्वचा धीरे-धीरे फटने लगती हैं। ऐसे में चेहरे का निखार भी छिन जाता है। अगर आप सर्दियों के मौसम में भी त्वचा को मुलायम रखना चाहती हैं तो आप दलिए का इस्तेमाल कर सकती हैं। वैसे तो दलिए को हेल्‍दी आहार माना जाता है लेकिन इसके ब्यूटी से जूड़े कुछ फायदे भी हैं। इसके लिए आपको दलिए का फेस मास्क बनाना होगा। तो आइए जानते दलिए का फेस मास्क बनाने के लिए आपको किन-चीजों की जरूरत पड़ेगी।

 

जरूरी सामान

5 चम्मच दलिया (भिगी हुई)
2 चम्मच जैतून का तेल
1 चम्म्च ग्लिसरीन

दलिए का फेस मास्क कैसे बनाएं

1. सबसे पहले भिगी हुई दलिया को अच्छी तरह पीस लें।
2. उसके बाद एक कटोरी में दलिया का पेस्ट डालें फिर इसमें जैतून का तेल और ग्लिसरीन डालें।
3. अब इन सारे मिश्रण को आपस में अच्छी तरह मिलाकर फेस मास्क तैयार कर लें।
4. तैयार किया गया फेस मास्क चेहरे पर लगाएं।
5. 30 मिनट तक मास्क चेहरे पर ऐसी ही लगा रहने दें फिर हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
6. ऐसा हफ्ते में एक बार करें।

Related News