26 APRFRIDAY2024 4:00:20 AM
Nari

ऊनी कपड़ों पर लगे दाग-धब्बों को ऐसे करें दूर

  • Updated: 11 Jan, 2017 05:07 PM
ऊनी कपड़ों पर लगे दाग-धब्बों को ऐसे करें दूर

ऊनी कपड़ों पर दाग-धब्बे : सर्दियों में अलमारी मोटे और ऊनी कपड़ों से भर जाती है। यह कपड़े सर्दी से तो बचाव करते हैं लेकिन इनको संभालना भी आसान नहीं। धोने से लेकर संभालने तक इनको खास केयर की जरूरत होती है। अगर इनकी केयर न की जाए तो ऊनी कपड़ोेें के रेशे टूटने लगते हैं। जिससे यह पहनने में तो खराब लगते ही है, इनकी क्वालिटी भी खराब होने लगती है। आइए जाने गर्म कपड़ो की खास कैसे करें देखभाल

 


 धुलाई का सही तरीका

 
1. ऊनी कपड़ों को धोने के लिए हमेशी लिक्विड डिटर्जेंट का ही इस्तेमाल करें। 
2. ऊनी कपड़ो को धोने से पहले ध्यान रखें कि पानी न ज्यादा ठंड़ा हो और न गर्म। गुनगुने पानी में ही कपडों को धोएं। 
3. डिटर्जेंट मेें ऊनी कपड़ोें की धुलाई करने से पहले ठंड़े पानी भिगो कर रखें। इससे कपड़ों के सिकुड़ने की संभावना कम होती है। 
3. हमेशा कपड़ों को धोने के बाद उन्हें उल्टा करके ही सुखाएं। तेज धूप मेें न सुखाएं। 
4. ऊन के कपड़े सिंकुड गए हो तो उन्हें कुछ देर भाप लगाकर फिर फर्श पर फैलाकर सुखाएं। 
5. ऊन के कपड़ों को फिटकरी के पानी में धोने पर इनका रंग खराब नहीं होता। 
6. कपडों को सिकुड़ने से बचाने के लिए पानी में 1 चम्मच ग्लिसरीन या सिरका भी मिला कर धोएं। 

 

ऊनी कपड़ों से दाग ऐसे करें दूर


1. ऊनी कपड़ों पर फलों के दाग लग जाने पर दाग पर ग्लिसरीन लगा कर धोएं। इससे दाग छूट जाएंगे।
2. कपड़ों कर कीचड़ के दाग पड़ गए हैं तो पहले सूखी कीचड़ को सेे छुड़ाएं और बाद में पानी में अमोनिया डालकर दाग छुड़ाएं। 
3. ऊनी कपड़ों पर शराब गिर गई है तो दाग पर थोड़े-सा सोड़े वाला पानी डालें। 
4. स्याही के निशान पड़ने पर दाग पर टमाटर का रस लगाएं। इसके बाद इसे पानी के साथ धो लें। 
5. तेल के दाग पड़ने पर खट्टी दही को दाग पर हल्के हाथों से लगाएं। इसके बाद इसे पानी के साथ धोएं। 
6. चाय या कॉफी का दाग पड़ जाने पर तुरंत चीनी से रगड़ें। इससे दाग हल्का हो जाएगा और बाद में पानी से साफ कर लें। दाग गायब हो जाएगा। 
7.चॉकलेट के निशान को मिटाने के लिए स्पंज को ठंड़े पानी से गीला करके दाग को साफ करें। 
8. ऊन के कपड़ों पर गोंद के निशान पड़ जाने पर दाग पर शराब की 1-2 बूंद गिरा दें। बाद में साबुन से साफ कर लें। 
9.कपड़ों से दाग न छूट रहा हो तो पैट्रोल से दाग को साफ करें। मोटे कपड़े पर पैट्रोल लगाकर हल्के हाथों से धीरे-धीरे रगड़े। इससे दाग साफ हो जाएगा। 

 

ऐसे करें देखभाल


1. ऊन के कपड़े हैंगर में लटकाकर रखने से इनका फिटिंग खराब हो जाती है। इनको लटका कर रखने की बजाए तह लगाकर रखें। 
2. प्योर के गर्म कपड़ों पर कीड़ा लगने का डर रहता है। इनको अखबार में लपेट कर रखें। 
3. ऊनी कपड़ों को ड्रायर से न सुखाएं इससे यह ढीले पड़ जाते हैं।
4. ऊनी कपड़ों पर रोए(बुर)आ जाएं तो इसे रेजर की मदद से हल्के हाथों साफ करें। 
5. गर्म कपड़ों का प्रैस करना हो तो स्टीम आयरन का इस्तेमाल करें।

 

 

 

 

 

 

Related News