26 APRFRIDAY2024 9:30:10 AM
Nari

गुणों से भरपूर है घर पर बना एलोवीरा जूस

  • Updated: 05 May, 2017 12:59 PM
गुणों से भरपूर है घर पर बना एलोवीरा जूस

पंजाब केसरी(सेहत)- एलोवीरा का जूस सेहत के लिए बहुत ही गुणकारी है। इसके फायदों को देखते हुए लोग बाजार का बना जूस पीना शुरू कर देते हैं लेकिन मिलावट से बने इस जूस से फायदे की जगह नुकसान होता है। हम लोग बहुत बार बाजारी चीजों में मिलावट के बारे में सुनते भी हैं लेकिन इसके फायदोें की जानकारी होने पर इसका सेवन करना छोडा भी नहीं जा सकता। एलोवीरा का जूस बाजार से खरीदने की बजाय अगर घर पर ही बना लिया जाए तो बिना किसी डर के आप रोजाना जूस पीकर खुद और परिवार को स्वस्थ रख सकते हैं। आज हम आपको घर पर ही एलोवीरा को जूस बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं। जिससे आपको जरूर फायदा मिलेगा। 

एलोवीरा जूस

PunjabKesari

एलोवीरा का रस पीने से कब्ज से छुटकारा,पेट से जुड़ी परेशानियां दूर,जोडों के दर्द से राहत,बवासीर, डायबिटीज जैसी सेहत से जुड़ी और भी ढेरों तरह की दिक्कतों से राहत दिलाने का काम करता है। इसके अलावा यह ब्यूटी के लिए भी बेहद फायदेमंद है। 


इस तरह बनाएं एलोवीरा जूस

PunjabKesari

1. इसके लिए एलोवीरा के ताजे पत्तों को तोड़ लें। ध्यान रखें कि इनको 1 इंच ऊपर से काटे। 
2. इनकी कांटेदार किनारियों को चाकू के साथ काट कर अलग कर दें। 
3. जैल में अगर पीलापन है तो उसे निकाल कर फैंक दें। 
4. इसका गुदा निकाल कर और थोड़ा पानी मिलाकर मिक्सी में पीस लें और इस रस को कांच के डिब्बे में डालकर रख दें। 
5. इसमें आप अपनी मर्जी के साथ नींबू का रस, अदरक, कालीमिर्च, पुदीना, नमक और चीनी डाल  सकते हैं। 
6. इसको आप 1 से 4 हफ्ते तक फ्रिज मेें स्टोर करके रख सकते हैं। इस दौरान इसे खत्म करके दोबारा नया रस बनाएं। अगर जूस को फंगस लग जाए तो इसे फैंक दें। दोबारा फिर बना लें। 

Related News