26 APRFRIDAY2024 2:51:51 AM
Nari

बच्चों की हड्डियां मजबूत बनाने के लिए रोजाना खिलाएं ये आहार

  • Updated: 09 Jun, 2018 02:53 PM
बच्चों की हड्डियां मजबूत बनाने के लिए रोजाना खिलाएं ये आहार

बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बेहद जरूरी है हैल्दी डाइट चार्ट। अगर बच्चों का डाइट चार्ट बढ़िया नहीं होगा तो उनका शरीर पूरी तरह से विकसित नहीं हो सकेगा। बच्चे को अगर अंदर से स्ट्रांग बनाना है तो उसकी हड्डियों का मजबूत होना बहुत जरूरी है। जब बच्चे की हड्डियां पूरी तरह से विकसित होगी तो उसकी हाइट, ग्रोथ भी बढ़िया होगी। उसे जल्दी थकावट भी नहीं होगी। आइए जानिए बच्चों की हड्डियां मजबूत बनाने के लिए किन चीजों का सेवन करवाना चाहिए।

1. दूध से बनी चीजें खिलाएं
दूध में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। इसलिए बच्चे को दूध या इससे बनी चीजों जैसे दही, छाछ, पनीर आदि का सेवन करवाएं। इन चीजों के सेवन से बच्चे हड्डियां तो मजबूत होती ही है, साथ में बच्चे के दांत भी स्ट्रांग होते हैं।

2. शकरकंद
शकरकंद भी कैल्शियम का बढ़िया स्त्रोत है। इसे खाने से भी हड्डियां मजबूत होती है। बच्चे को शकरकंद भूनकर खिलाने से काफी फायदा मिलता है।

3. सोया मिल्क
बच्चों की हड्डियां पूरी तरह से विकसित करने के लिए सोया दूध पीने को दें। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को मजबूत बनाने के साथ बच्चे में रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाते हैं।

4. मटर 
मटर खाने से शरीर को ताकत मिलती है और साथ में इससे हड्डियों को भी मजबूती मिलती है। इसके लिए बच्चों मटर की अलग-अलग डिशेज बना कर खिलाएं।

5. अनानास
हड्डियों को मजबूत करने के लिए अनानास फायदेमंद है। 100  ग्राम अनानास में 47.8 ग्राम विटामिन C होता हैं। इसे भी अपने बच्चे के आहार में शामिल करें। 

6. तिल के लड्डू
बच्चों को तिल और गुड़ के लड्डू बना कर खिलाने से भी उनकी हड्डियां  मजबूत होती है।


 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News