26 APRFRIDAY2024 2:54:53 AM
Nari

इन आसान तरीकों से दूर करें सेल्यूलाईट की समस्या

  • Updated: 09 Jun, 2017 03:35 PM
इन आसान तरीकों से दूर करें सेल्यूलाईट की समस्या

पंजाब केसरी (सेहत) : सेल्यूलाईट एक ऐसी समस्या है जो ज्यादातर महिलाओं में ही देखी जाती है। यह समस्या कूल्हों के नीचे, बाजू और पेट पर होती है। सेल्यूलाईट स्किन के अंदर वसा की एक परत बना देता है तो त्वचा सूजी हुई नजर आती है। सेल्यूलाईट का मुख्य कारण हार्मोन में बदलाव और गलत खान-पान  होता है। इसके अलावा तनाव, मोेटापा और कई बायोटाइप रोग भी यह समस्या को पैदा करते हैं। छुटकारा पाने के लिए कुछ आसान तरीके अपना सकते हैं।

ब्रशिंग
PunjabKesari
नहाने से पहले सेल्यूलाईट से प्रभावित जगह पर किसी सॉफ्ट ब्रश से मसाज करें। इससे सेल्यूलाईट जगह पर ऑक्सीजन और खून का दौरा सही तरीके से होगा जिससे सूजन कम हो जाएगी।

नारियल तेल
PunjabKesari
आधा कप नारियल तेल में 30 बूंदे रसदार फल और एसेंशियल तेल मिलाकर मिश्रण तैयार करें। इससे प्रभावित जगह पर 5 मिनट तक मालिश करें। हर रोज इसके इस्तेमाल से सेल्यूलाईट की समस्या कम हो जाएगी।

कॉफी स्क्रब
कॉफी स्क्रब का इस्तेमाल करने से स्किन टाईट होती है और यह शरीर की गदंगी को भी बाहर निकालने में मदद करता है। इसके लिए 1 कप कॉफी में थोड़ा सा नारियल तेल और शक्कर मिलाकर अच्छे से मिक्स करें। इसे स्क्रब की तरह प्रभावित जगह पर इस्तेमाल करने से फायदा होता है।

एक्सरसाइज और योगा
PunjabKesari
सेल्यूलाईट की समस्या को कम करने के लिए एक्सरसाइज भी फायदा पहुंचाती है। इसके लिए पहले जमीन पर लेट जाएं और पहले एक टांग को ऊपर उठाएं और फिर दूसरी टांग को ऊपर करें। इससे जांघों पर जमा सेल्यूलाईट की समस्या कम होगी। इसके अलावा योगा भी कर सकते हैं।
 

Related News