26 APRFRIDAY2024 8:46:13 AM
Nari

खतरनाक जगहें, जहां रहना है नामुमकिन!

  • Updated: 17 Jan, 2017 08:15 PM
खतरनाक जगहें, जहां रहना है नामुमकिन!

ट्रैवलिंगः दुनियाभर में कई जगहें एेसी हैं जो अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। कई जगहें एेसी भी है जो बंजर और खाली हैं। एेसी जगहों पर लोग रह नहीं सकते। इन जगहों पर जीवन का नामोनिशान नहीं मिलता। आज हम आपको कुछ एेसी ही जगहों के बारे में बताने जा रहे है जहां रहना नामुमकिन हैं।

1. आयरन माउंटेन अमेरिका
आयरन माउंटेन पर लोह तत्व और एसिड ही मिलता है। यहां का पानी पीने से जल्द ही व्यक्ति की मौत हो जाती है। इन वजहों के कारण ही यहां रहना नामुमकिन है।

2. बोइलिंग लेक डोमिनिका
इस लेक का पानी पूरा साल उबलता रहता है। इस पानी के उबलने के पीछे का कारण आजतक पता नहीं लग पाया। इतने गर्म पानी के पास रहना संभव नहीं है।

3. पिच लेक ट्रिनिडाड
यहां की धरती पर हमेशा लावा निकलता रहता है। यहां पर कुछ वैज्ञानिक स्थल है लेकिन यहां रहना संभव नहीं है।

4. कोस्टारीका की POAS लेक
देखने में यह लेक काफी खूबसूरत लगती है लेकिन इसमें कई जहरीली गैसें पाई जाती हैं। जहरीली गैसों के कारण यहां किसी की भी जान जा सकती है।

5. लेक राक्षस तल तिब्बत
यह लेक राक्षसों का स्थान बताई जाती है। कहा जाता है कि इस लेक का पानी जहरीला है और इसके अंदर ऑक्सीजन भी नहीं है।

6. डेड जोन अटलांटिक सागर
इस जगह पर ऑक्सीजन बिल्कुल नहीं है इसलिए यहां रहना अंसभव है। देखने में यह काफी सुंदर है।
 

Related News