26 APRFRIDAY2024 7:16:19 PM
Nari

संभलकर... इन 5 राशियों के लड़के होते हैं हद से ज्यादा दिलफेंक

  • Updated: 03 Mar, 2018 02:51 PM
संभलकर... इन 5 राशियों के लड़के होते हैं हद से ज्यादा दिलफेंक

हर इंसान की आदतें, स्वभाव और सोचने का तरीका अलग-अलग होता है। वैसे तो लड़का और लड़की दोनों ही अपने पार्टनर के लिए कई तरह के सपनें देखते है लेकिन लड़कियों को अपने पार्टनर से कुछ ज्यादा ही उम्मीदें होती है। हर लड़की चाहती है कि उनका पार्टनर ईमानदार भी हो और वो किसी दूसरी लड़की की तरफ देखें भी न। मगर कुछ राशियों के लड़के स्वभाव से ही दिलफेंक होते है। कुछ राशियों के लड़के अपने पार्टनर के अलावा किसी भी लड़की को देखकर फ्लर्ट करना शुरू कर देते है। ऐसे में इन राशियों के लड़कों से दूर रहना ही अच्छा है। तो आइए जानते हैं कुछ ऐसी ही राशियों के लड़कों के बारे में जो कुछ ज्यादा ही दिलफेंक किस्म के होते हैं।

PunjabKesari

इन राशियों के लड़के होते दिलफैंक
1. सिंह राशि
ज्यादातर एकतरफा प्यार करने वाले इस राशि के लोगों से अगर कोई प्यार से बात भी कर लें तो यह उसे प्यार समझ लेते है। इसके अलावा इन राशि के लड़कों किसी भी सुदंर लड़की को देखकर फ्लर्ट करना शुरू कर देते है।
 

2. कर्क राशि
यह लोग अपने रिश्ते को लेकर ईमानदार तो होते हैं लेकिन इनका स्वभाव तो दिलफेंक भी होता है। यह लोग किसी भी प्यार से बात करने वाले की तरफ आकर्षित हो जाते हैं।
 

3. मकर राशि
इस राशि के लड़के किसी भी लड़की की तरफ बहुत ही आसानी से अट्रैक्ट हो जाते हैं। इस राशि के लड़कों से अच्छी तरह बात करने को भी वो प्यार समझ लेते है।
 

4. मीन राशि
दिलफेंक किस्म के इस राशि के लोग अपनी बातों से किसी को भी इंप्रेस कर लेते है। इनकी फ्लर्टी बातों से लड़कियां बहुत जल्दी आकर्षित हो जाती है।

 

5. धनु राशि
इस राशि के लोग दिलफेंक होने के साथ-साथ मीठी-मीठी बातें करना भी अच्छी तरह जानते हैं। अपनी इन्हीं बातों से यह दूसरों को अपनी और खींच लेते है।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News