26 APRFRIDAY2024 10:06:50 AM
Nari

ऐसी लड़कियां, जिन्हें लड़कों को करना चाहिए Avoid

  • Updated: 30 Apr, 2017 06:05 PM
ऐसी लड़कियां, जिन्हें लड़कों को करना चाहिए Avoid

पंजाब केसरी (रिलेशनशिप) : लड़कों का स्वभाव ऐसा होता है कि वे हर दूसरी लड़की की तरफ आकर्षित हो जाते हैं। चाहे वे किसी रिश्ते में ही क्यों न हो फिर भी दूसरी लड़कियों को देखना उनकी फितरत होती है लेकिन लाइफ में कुछ ऐसी लड़कियां आती हैं जिन्हें लड़के नजरअंदाज ही करें तो बेहतर होगा। 

1. एक्स गर्लफ्रैंड
ब्रेकअप के बाद अपनी एक्स गर्लफ्रैंड को भूल जाना ही बेहतर रहता है लेकिन रिश्ता टूटे जब काफी समय हो जाता है और लड़के को अपनी एक्स कहीं दिख जाए तो ऐसे में उससे दूरी बनाकर ही रखनी चाहिए। 

2. दोस्त की बहन
लड़के अक्सर अपने दोस्तों के घर आते-जाते रहते हैं। ऐसे में अगर दोस्त की बहन जवान हो तो उसके साथ कोई अफेयर चलाने की कोशिश न करें। इससे न तो लड़की मिलेगी और अच्छा दोस्त भी खोना पड़ेगा।

3. दोस्त की एक्स
अपने दोस्त की एक्स गर्लफ्रैंड से कभी भी दोस्ती न करें। उसके साथ रिश्ता बनाने से दोस्त को बुरा लग सकता है।

4. पड़ोसन
पड़ोस में रहने वाले लोगों से एक घरेलू रिश्ता बन जाता है। ऐसे में पड़ोस में कोई सुंदर लड़की हो तो कभी भी उससे अफेयर न करें। इससे दोनों घरों का रिश्ता खराब हो सकता है। बेहतर यही होगा कि उस लड़की को बहन की नजर से ही देखें।

5. पैसों को महत्व देने वाली
कई महिलाएं रिश्ते से ज्यादा पैसों को महत्व देती हैं। वे लड़कियां ऐसे लड़कों से ही दोस्ती करती हैं जिनके पास खूब पैसा हो और वे उस पैसे पर ऐश कर सकें। इन लड़कियों से हमेशा दूरी बनाकर रखें।


 

Related News