26 APRFRIDAY2024 10:26:23 AM
Nari

पहले इतनी स्टाइलिश नहीं थीं आपकी यह फेवरेट एक्ट्रेस

  • Updated: 23 Mar, 2017 03:46 PM
पहले इतनी स्टाइलिश नहीं थीं आपकी यह फेवरेट एक्ट्रेस

फैशनः बॉलीवुड की सबसे फेमस हीरोइन अनुष्का शर्मा अपने एक्टिंग और स्टाइल से लोगों के दिल में राज कर रही हैं। अनुष्का ने बॉलीवुड में फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से एंट्री की थी। फिल्म में उनके लुक को सभी लोगों ने पसंद भी किया। आजकल अनुष्का अपनी आने वाली फिल्म फिल्लौरी की प्रमौशन में बिजी है। 

पहले और अब अनुष्का ने लुक में काफी बदलाव आ चुका है। उनकी पहली फिल्म में उनका लुक काफी सिंपल था वहीं अब वह अपने स्टाइलिश लुक से कई हीरोइन को मात देती है। उन्होंने अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए सर्जरी का सहारा भी लिया। अब अनुष्का के ड्रैसिंग सेंस में काफी बदलाव आ चुका है। वह अलग-अलग आउटफिट्स में नजर आती है। यहीं नहीं, वह नए फैशन ट्रैंड को लोगों के सामने लेकर आती है। कई लड़कियां भी अनुष्का ने स्टाइल को फुल ऑन कॉपी करती हैं।

अवार्ड फंक्शन हो या फिर फैशन शो हमेशा अनुष्का अलग लुक में दिखाई देती हैं। कभी-कभी वह नए-नए एक्सपेरिमेंट करने के चक्कर में फैशन स्टाइल में फेल भी हो जाती है लेकिन फिर भी अनुष्का नए एक्सपेरिमेंट करने से नहीं हटती। खास बात यह है कि समय के साथ अनुष्का ने खुद को काफी बदल लिया है। फिल्मों की बात करें तो वह एक से एक हिट फिल्में कर रही है। आज हम आपको अनुष्का की अब और पहले की कुछ तस्वीरें दिखाने जा रहे है जिसे देखकर आप भी कहेंगे कि उन्होंने अपने स्टाइल को पूरी तरह बदल लिया है। 

Related News