बॉलीवुड एक्टर तुषार के बेटे लक्ष्य कपूर आज पूरे 2 साल के हो गए हैं। उन्होंने बेटे के जन्म दिन के मौके पर उसके जन्म के समय की तस्वीर शेयर की है। तस्वीर के साथ उन्होंने ने एक इमोशनल मैसेज भी लिखा है।
उन्होंने लिखा है ये प्यारा सा लड्डू मेरी जिंदगी में 2 साल पहले आया था। इस एंजेल के आने से मेरी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई हैं। लक्ष्य के आने से पहले मैने अपनी जिंदगी में एेसा कभी नहीं महसूस किया।
आपको बता दें 2016 में तुषार कपूर सरोगेसी के माध्यम से एक क्यूट से बच्चे लक्ष्य के पिता बने थें। पूरी कपूर फैमली लक्ष्य से बहुत प्यार करती हैं। दादा जितेंद्र अपने लाडले को प्यार से 'लक्खू' बुलाते हैं। बुआ एकता कपूर भी लक्ष्य पर जान छिड़कती हैं।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP