26 APRFRIDAY2024 7:19:43 AM
Life Style

ये 5 काम घटा रहे है आपकी उम्र!

  • Updated: 20 Feb, 2017 11:10 AM
ये 5 काम घटा रहे है आपकी उम्र!

लाइफस्टाइल: वैसे तो मनुष्य की आयु 100 वर्ष निश्चित होती है लेकिन कोई अनोखा व्य़क्ति होता है, जो अपनी इस उम्र तक जीता है। नहीं तो बदलते लाइफस्टाइल और आदतों के कारण आज ज्यादा लोग 60 की उम्र भी नहीं पार कर पाते है। मनुष्य की आयु कम होने का कारण खानपान नहीं बल्कि ऐसी कुछ आदते है, जो उम्र को घटा देती है। जी हां, आज हम आपको कुछ ऐसे ही कारण बताने जा रहे है, जो हमारी उम्र को कम करते है। 

 

1. अभिमान

कहते है कि अभिमान ऐसी चीज है, जो इंसान को ले ढूबता है। अक्सर लोग ऊंचे पद पर जाकर अभिमान का शिकार हो जाते है। अभिमानी व्यक्ति जल्द ही अपनी स्थिति से विचलित हो जाता है, जो उसकी मृत्यु का कारण बनता है। 

2. अधिक बोलने वाला

कुछ लोगों को अधिक बोलने की आदत होती है, वह सच का कभी अच्छे से पालन नहीं करते है, जिसका परिणाम बुरा निकलता है।  

3. क्रोध

कहते है मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु क्रोध होता है। अक्सर क्रोधी व्यक्ति कुछ ऐसे काम कतर देता है, जो उसके लिए हानिकारक सिद्ध होता है और आयु कम होती है।

4. स्वार्थ

स्वार्थ ऐसा स्थिति है, जिसमें इंसान अपना काम पूरा करने के लिए दूसरों का नुकसान तक करने को तैयार हो जाता है। इसी की वजह से दुनिया में अशांति बनी हुई है। कहते है जिसके मन में स्वार्थ होता है, उसकी आयु धीरे-धीरे कम होती जाती है। 

5. धोखा 

दोस्त का कापी महत्तव होता है, मित्रों से नई शक्ति मिलती है। जो व्यक्ति अपने दोस्त को धोखा देता है, उसका जीवन नरक बन जाता है।  साथ वह सारी उम्र इसी दुख में जीता है, जो उसकी कम आयु का कारण बनता है।

Related News