26 APRFRIDAY2024 11:02:02 AM
Life Style

सिर्फ भारत में ही नहीं, इन देशों में भी होता है दिवाली का जश्न

  • Updated: 15 Oct, 2017 05:44 PM
सिर्फ भारत में ही नहीं, इन देशों में भी होता है दिवाली का जश्न

दिवाली का त्योहार आने को बस कुछ दिन ही बाकी है। पूरे भारत में इस त्योहार की तैयारियां जोरो-शोरो पर चल रही है। मार्कीट में भी शॉपिंग करने वालों की भीड़ बढ़ चुकी है। सिर्फ भारत में ही नहीं, कई देशों में दिवाली का त्योहार अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है। आइए जानते है इन देशों के बारे में। 

 

लेस्टर, ग्रेट ब्रिटेन

PunjabKesari
भारत के बाद अगर दिवाली का सबसे बड़ा सेलिब्रेशन होता है तो वह ब्रिटेन में बसे खूबसूरत शहर लेस्टर में होता है। यहां रहने वाले लोग इस त्योहार को काफी धूम-धाम से मनाते है।  

थाइलैंड 

PunjabKesari
थाइलैंड में दिवाली को लाम क्रियोंघ के नाम दिया जाता है। यहां लोग केले की पत्तियों से बने दीपक और धूप को रात में जलाया जाता है। फिर जलते दीप को नदी के पानी में बहा देते हैं।

स्कॉटलैंड

PunjabKesari
जनवरी के आखिरी मंगलवार को हर साल लेर्विक में एक प्रकाशोत्सव आयोजित किया जाता है, जिसे अप हेली आ का नाम देते है।लोग प्राचीन समुद्री योद्धाओं जैसी ड्रेस पहने हाथ में मशाल लिए जुलूस निकालते हैं।   

जापान 

PunjabKesari
जनवरी महीने में ओनियो फेयर फेस्टिवल मनाया जाता है, जिसे दिवाली जैसा ही त्योहार कहा जाता है। इस दौरान छह मशाल जलाई जाती हैं जो कि आपदा को खत्म करने के प्रतीक के रूप में होती है। करतब दिखाना इस फेस्टिवल को शुभ बनाता है।

फ्लोरिडा 
फ्लोरिडा के अल्टूना शहर में हर साल 31 अक्टूबर से 1 नवंबर तक ‘सैमहेन’ फेस्टिवल मनाया जाता है। मनोरंजन और अलग-अलग थीम्स पर आयोजित होने के कारण बाहरी लोग इस त्योहार का जमकर लुत्फ उठाते हैं।

कनाडा
कनाडा के ‘न्यूफाउंड लैंड’ में हर साल 5 नवंबर को दिवाली जैसा त्योहार मनाया जाता है। यहां होने वाली बोनफायर में मकान, खिड़कियां भी रंगीन हो जाती है।

Related News