08 MAYWEDNESDAY2024 3:37:44 PM
Life Style

इस फाउंटेन में हर समय निकलती है शराब, फ्री में पीते हैं लोग

  • Updated: 06 Jul, 2017 08:13 PM
इस फाउंटेन में हर समय निकलती है शराब, फ्री में पीते हैं लोग

पंजाब केसरी(लाइफस्टाइल): दुनिया में कई फाउंटेन हैं जो अपनी खूबसूरती के लिए फेमस है लेकिन आज हम आपको एक एेसे फाउंटेन के बारे में बताने जा रहे है जो सबसे अलग है। हम बात कर रहे है इटली के एक एेसे फाउंटेन की जहां से 24 घंटे शराब (रेड वाइन) निकलती है। यहीं नहीं, विजिटर्स इसका फ्री में मजा भी लेते हैं। अपनी इसी खासियत के कारण यह फाउंटेन धीरे-धीरे फेमस हो रहा है। 
PunjabKesari
यह रेड वाइन फाउंटेन रोम के इटालियन शहर अबरुज्जा में बना है। यहां पर आने वाले लोग इस फाउंटेन से किसी भी समय रेड वाइन पी सकते है वो भी फ्री में। इस वाइन फाउंटेन में वाइन की शेप में नल बने हुए है, जिसमें वाइन निकलती है। आपको बता दें कि इससे पहले भी रोम में वाइन फाउंटेंस खोले जा चुके है। इटली में घूमने गए लोग इस फाउंटेन को देखने जरूर जाते हैं। अगर आप भी रेड वाइन पीने के शौकीन है तो एक बार इस फाउंटेन पर जरूर जाएं। 
PunjabKesari

Related News