27 APRSATURDAY2024 1:50:22 AM
Life Style

ये है दुनिया का सबसे गंदा इंसान, पिछले 60 साल से नहीं नहाया

  • Updated: 08 Aug, 2017 03:40 PM
ये है दुनिया का सबसे गंदा इंसान, पिछले 60 साल से नहीं नहाया

सर्दी हाे या गर्मी नहाना अच्छे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी हाेता है, क्याेंकि यह पसीने और गंदगी काे साफ कर हमारे शरीर काे राेगमुक्त करता है। लेकिन दुनिया में कुछ एेसे भी लाेग है, जिन्हें नहाना बिल्कुल भी पसंद नहीं। एेसे ही एक शख्स है 83 साल के अमो हाजी, जिन्हें याद भी नहीं कि अाखिरी बार वह कब नहाए थे। उन्हें लगता है कि जैसे ही वह पानी की एक बूंद अपने शरीर पर डालेंगे, ताे बीमार हाे जाएंगे। इरान के दजगाह गांव में रहते हुए पिछले 63 साल से वह एेसा ही लाइफस्टाइल जी रहे हैं। उनके बारे में कई एेसी चाैंकाने वाली बातें हैं, जिस वजह से उन्हें दुनिया का सबसे डर्टिएस्ट(गंदा) इंसान माना जाता है। 
PunjabKesari
जानें डर्टिएस्ट मैन के चाैंकाने वाले राजः-

- उन्हें ताजा मांस खाना बिल्कुल भी पसंद नहीं। वह मरे हुए जानवरों का सड़ा मांस खाते है।

- उन्हें साही का मांस सबसे ज्यादा पसंद है।

- वह सिगार पीते हैं, जिसकी पाइप हमेशा जानवरों के मल से भरी रहती है।

- बाल बढ़ जाने पर वह कभी भी कटिंग नहीं करवाते, बल्कि उन्हें जला देते हैं। 

- आराम करने के लिए भी वह सबसे बदबूदार और गंदगी वाली जगह ढूंढते हैं।
PunjabKesari
कहा जाता है कि युवावस्था में वह ऐसे बिल्कुल नहीं थे। जिंदगी में आई कुछ परेशानियों के बाद उन्होंने खुद काे एेसा बना लिया और अब वह अपनी इस जिंदगी से खुश है। लाेगाें का कहना है कि वो निडर और आजाद है, क्याेंकि उनके पास खोने के लिए कुछ भी नहीं। 
PunjabKesari

Related News